Bihar

अनंत सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गये जेल, दुलारचंद का पोता बोला- फां’सी के बाद ब्रह्मभोज करूंगा

मोकामा में RJD नेता दुलारचंद की हत्या मामले में अनंत सिंह को रविवार (2 नवंबर) को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेजा गया है। 3 महीने बाद वो फिर से बेऊर जेल में रहेंगे। इससे पहले 6 अगस्त को अनंत सिंह मोकामा गोलीकांड में बेउर से बाहर आए थे।

रविवार को ही पुलिस पेशी के लिए अनंत सिंह को ब्लैक स्कॉर्पियो में लेकर पटना सिविल कोर्ट पहुंची थी। इस दौरान अनंत सिंह की तस्वीर भी सामने आई थी। वो सफेद पैंट-शर्ट और काले चश्मे में दिखाई दिए।

पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने 150 पुलिस वालों के साथ अनंत सिंह को देर रात उनके बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना में कारगिल चौक स्थित घर से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने अनंत सिंह को घर से उठाया और पटना लेकर आई। इसके बाद रात 2 बजे पटना DM और SSP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी।

11 घंटे से अनंत सिंह रंगदारी सेल में थे। बताया जाता है कि वो रात भर सोए नहीं और पुलिस से कहते रहे कि घटना के वक्त मैं काफिले से आगे निकल चुका था, पीछे क्या हुआ मुझे पता नहीं।

‘ब्रह्मभोज’ नहीं करेंगे

यादव के पोते ने पीटीआई से बात करते हुए आरोप लगाया कि, “हम मांग कर रहे हैं कि मेरे दादा की हत्या में शामिल सभी पांच लोगों को गिरफ्तार किया जाए। मेरे दादा को उनके विरोधियों ने प्रशासन की मदद से मार डाला…”। उन्होंने यह भी कहा, “जब तक सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और उन्हें मौत की सजा नहीं दी जाती, हम ‘ब्रह्मभोज’ नहीं करेंगे, जो किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद किया जाने वाला अनुष्ठान है।”

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

6 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

7 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

9 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

12 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

14 घंटे ago