Bihar

बिहार में अगले दो दिनों में तेजी से गिरेगा तापमान, ठंडी हवाएं कर सकती है परेशान, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

बिहार में अब मौसम का मिजाज बदल गया है. सुबह और शाम के वक्त लोगों को अच्छी खासी ठंड का एहसास हो रहा है. लेकिन दोपहर के वक्त धूप रहने के कारण तापमान सामान्य हो जा रहा. इस बीच मौसम विभाग की माने तो, अगले दो से तीन दिनों में पारा और भी गिरने वाला है. दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट हो सकती है. ऐसे में लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.

तापमान में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के अलग-अलग जिलों में 27 से 28 नवंबर तक ठंड पूरी तरह से दस्तक दे सकता है. लेकिन इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. दोपहर के वक्त धूप निकलने की वजह से लोगों को राहत मिलेगी. सुबह और शाम के वक्त तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा. जानकारी के मुताबिक, दक्षिण अंडमान में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे मौसम में बदलाव जारी है.

बिहार में ठंड बढ़ने की वजह

बिहार में ठंड बढ़ने को लेकर मौसम विभाग की तरफ से यह वजह बताई गई कि उत्तर-पश्चिम से शुष्क और ठंडी हवाएं आ रही है. यह हवाएं ही बिहार में ठंड को मजबूत बना रही है. शनिवार की बात करें तो, सबसे कम तापमान गयाजी में 13.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. जबकि सबसे ज्यादा तापमान फारबिसगंज में 30.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. आने वाले दिनों में कोहरे की स्थिति बढ़ने की संभावना जताई गई, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है.

लोगों से की गई सतर्क रहने की अपील

बिहार में कुछ दिनों बाद हल्की ठंडी हवाओं के असर के कारण परेशानी हो सकती है. ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है. मौसम विभाग की माने तो, दो दिनों के बाद से ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जायेगा. अभी धूप निकलने से राहत मिल रही. लेकिन 27 या फिर 28 नवंबर के बाद से धूप में भी हल्की ठंड का एहसास होगा. खासकर पहाड़ी इलाकों में असर ज्यादा रह सकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

7 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

8 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

10 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

13 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

15 घंटे ago