Bihar

वोट के लिए स्टेज पर नाच भी लेंगे; राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर कसा तंज

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। राहुल ने बुधवार को आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने (छठ पूजा) को ड्रामा बना रखा है। दिल्ली में एक तरफ यमुना नदी और दूसरी तरफ तालाब बना दिया। यमुना में गंदगी है, अगर कोई नहा ले तो बीमार पड़ जाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नाटक करने के लिए पाइप से पानी ले जाकर तालाब बनाया गया। राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी को सिर्फ वोट चाहिए। अगर लोग उन्हें भाषण छोड़कर वोट के लिए नाचने के लिए कहेंगे तो वे स्टेज पर डांस भी करने लगेंगे।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के सकरा में आयोजित महागठबंधन की चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राजद नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी और बिहार की नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम नरेंद्र मोदी के लिए छठ पर दिल्ली में पाइप से पानी ले जाकर यमुना के पास तालाब बनाने का नाटक किया गया। मगर इसकी बात खुल गई। राहुल ने यह भी दावा किया कि मोदी को यमुना से और लोगों की समस्या से कोई लेना देना नहीं है। उन्हें सिर्फ वोट चाहिए।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि वे वोट चोरी में लगी है। वे चाहते हैं कि चुनाव की बीमारी भी खत्म कर दें। महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव चोरी किया है, बिहार में भी पूरी कोशिश करेंगे। एसआईआर का यही मतलब है। इसलिए हर व्यक्ति को डैम लगाकर बाहर निकलकर वोट डालना है।

उन्होंने कहा कि संविधान से हमें जो भी मिलां है, उसपर मोदी और आरएसएस आक्रमण कर रहे हैं। वोट छिड़ी करने वाले अम्बेडकर के संविधान का अपमान कर रहे हैं। आरएसएस से जुड़े लोगों को वीसी बना देते हैं। आप देख लो, हर क्षेत्र में यही कर रहे, लेकिन हम संविधान की रक्षा करेंगे इसे कोई खत्म नहीं कर सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

मैदान में परखी जाएगी बच्चों की खेल क्षमता, शिक्षकों ने सीखी बैटरी टेस्ट की तकनीक, ‘मशाल 2026’ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…

24 मिनट ago

नियमित मानदेय समेत अन्य लाभ की मांग को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने की बैठक

समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…

35 मिनट ago

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

11 घंटे ago

दुर्घटनाग्रस्त कार में कथित रूप से भारी मात्रा में गांजा होने की चर्चा, वाहन छोड़कर भागे दोनों कार सवार युवक, स्थानीय लोगों द्वारा गांजा लूट लेने की चर्चा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…

11 घंटे ago

शहर के रामबाबू चौक पर चेन छिनतई के आरोप में पकड़ा गया युवक, आपसी समझौते के बाद पुलिस ने छोड़ा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रामबाबू चौक पर शुक्रवार की देर शाम महिला से…

12 घंटे ago