Bihar

बिहार की इस सीट पर वीआईपी-राजद ने तेज प्रताप की पार्टी के प्रत्याशी को किया सपोर्ट

बिहार विधानसभा चुनाव में सुगौली सीट पर सियासत ने नया मोड़ ले लिया है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने अपने उम्मीदवार का नामांकन खारिज होने के बाद अब मौजूदा वक्त में तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी श्याम किशोर चौधरी को अधिकृत समर्थन देने का ऐलान किया है।

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि यह फैसला पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी के निर्देश और महागठबंधन के सभी सहयोगी दलों से विचार-विमर्श के बाद लिया गया है।

उन्होंने बताया कि श्याम किशोर चौधरी को अब महागठबंधन का भी पूर्ण समर्थन प्राप्त है। पार्टी ने अपने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से गंभीरता एवं एकजुटता के साथ अपील करते हैं कि वे श्याम किशोर चौधरी को भारी मतों से विजय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करें।

राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने विश्वास जताते हुए कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि यह समर्थन सुगौली क्षेत्र की समृद्धि, विकास और जनकल्याण के उद्देश्य को हासिल करने में सहायक सिद्ध होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

11 मिनट ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

1 घंटा ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

2 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

2 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

11 घंटे ago