Bihar

चुनाव से पहले नीतीश को एक MLA का नुकसान, संजीव कुमार आज तेजस्वी की राजद में शामिल होंगे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला चल रहा है। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को चुनाव से पहले एक विधायक का नुकसान हो गया है। खगड़िया जिले के परबत्ता से जदयू के विधायक संजीव कुमार ने पाला बदल लिया है। वे शुक्रवार को लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का दामन थामेंगे। चर्चा है कि अब राजद के लालटेन सिंबल से संजीव कुमार चुनावी मैदान में उतरेंगे।

विधायक संजीव कुमार ने शुक्रवार सुबह अपने सोशल मीडिया पोस्ट में जदयू छोड़कर राजद में जाने की जानकारी दी। हालांकि, इसके कयास कुछ दिनों से लगाए जा रहे थे। संजीव कुमार ने कहा कि वह दोपहर एक बजे हजारों कार्यकर्ताओं के साथ तेजस्वी यादव की मौजूदगी में आरजेडी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार का जदयू में टिकट कटने की चर्चा सियासी गलियारों में चल रही थी। पिछले दिनों विधायक ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि उन्हें टिकट मिले या ना मिले वह जनता के काम करते रहेंगे। वह लड़ाई लड़ेंगे और परबत्ता की जनता की जीत होगी। उन्होंने अपनी ही सरकार के कुछ नेताओं पर परबत्ता में विकास कार्यों पर रोक लगाने के आरोप भी लगाए थे।

बता दें कि संजीव कुमार को जदयू ने 2020 के विधानसभा चुनाव में परबत्ता से टिकट दिया था। उन्होंने आरजेडी के दिगंबर प्रसाद तिवारी को महज 951 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी। संजीव के पिता आरएन सिंह जदयू के दिग्गज नेता रहे, उनका इसी साल मई महीने में निधन हो गया था। आरएन सिंह परबत्ता से 4 बार विधायक और नीतीश सरकार में मंत्री भी रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में CM नीतीश की यात्रा को लेकर चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर बनाया गया था अस्थायी थाना

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में सीएम की समृद्धि यात्रा कई मायनों में यादगार रही। खासकर…

6 घंटे ago

हकीमाबाद में निर्माणाधीन पुल को अगस्त तक शुरू करने और पटेल मैदान में नये स्टेडियम निर्माण को लेकर DPR तैयार करने का CM ने दिया निर्देश

समस्तीपुर : हाउसिंग बोर्ड मैदान में अधिकारियों के साथ सीएम नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में CM नीतीश बोले- “केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में विकास को नई गति मिल रही”

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान गुरुवार को समस्तीपुर जिले को…

8 घंटे ago

सहकारिता विभाग के अपर सचिव पहुंचे समस्तीपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक, कार्यों की प्रगति कि समीक्षा की

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग के अपर सचिव अभय कुमार सिंह ने गुरुवार को जिला केंद्रीय…

9 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NBPDCL के एमडी, पावर ग्रिड व उपकेंद्र का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : समृद्धि यात्रा के दौरान नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) एवं बिहार…

9 घंटे ago

स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव ने समस्तीपुर सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव वैभव चौधरी ने गुरुवार को सदर अस्पताल का…

9 घंटे ago