Bihar

अगले 4-5 दिन बिहार में भयंकर बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, आंधी-तूफान-बाढ़ का खतरा

बिहार में एक बार फिर आसमान से आफत बरसने वाली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) पटना ने चेतावनी जारी करते हुए साफ कर दिया है कि आने वाले चार से पांच दिन तक पूरे बिहार में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. यही नहीं, इस दौरान आंधी-तूफान, बिजली गिरने और अचानक पानी भरने (वाटर लॉगिंग व फ्लडिंग) जैसी स्थितियां भी उत्पन्न हो सकती हैं. विभाग ने इसे लेकर सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रहने की सख्त हिदायत दी है.

मौसम विभाग की चेतावनी, अभी और बरसेगा पानी :

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर ने इस संबंध में बिहार के मुख्य सचिव को पत्र भी जारी किया है और अलर्ट रहने के लिए कहा है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में ही बारिश ने कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, सीतामढ़ी, दरभंगा और समस्तीपुर में जगह-जगह बहुत भारी बारिश हुई.

अगले 4-5 दिन हालात और बिगड़ेंगे :

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर ने बिहार के मुख्य सचिव और आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव को जो पत्र लिखा है उसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि अगले 4 से 5 दिनों तक प्रदेश में लगातार मध्यम से भारी बारिश होगी. कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. वाटर लॉगिंग और आंशिक बाढ़ की स्थिति बन सकती है. मौसम विभाग की ओर से यह भी कहा गया है कि प्रदेश के नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है. इसके अलावा बिजली गिरने और आंधी-तूफान के मामले सामने आ सकते हैं.

गंगा के जलस्तर बढ़ने का फिर से हो रहा खतरा :

राजधानी पटना में बीते दिन से ही बारिश जारी है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में यहां भारी से बहुत भारी बारिश होगी. इसका सीधा असर गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर पर पड़ेगा. ऐसे में अगर बारिश का दौर यूं ही जारी रहा तो राजधानी में आंशिक बाढ़ और लंबा जलजमाव होना तय है.

लोग रहें सतर्क :

मौसम विभाग ने साफ कहा है कि भारी बारिश से बिजली गिरने और तूफानी हवाओं का खतरा सबसे बड़ा है. मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे खराब मौसम में घरों से बाहर न निकलें और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें. साथ ही निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को किसी भी वक्त खतरे की चेतावनी देकर शिफ्ट किया जा सकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

3 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

5 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

13 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

18 घंटे ago