Bihar

राहुल-तेजस्वी, शाह, योगी की आज रैलियां, कई राज्यों के सीएम भी भरेंगे जोश

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे चुनावी पारा चढ़ता जा रहा है। बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बिहार पहुंच रही हैं। वे दो दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में जनसभाएं करेंगी। उनके कार्यक्रम के मुताबिक, रेखा गुप्ता बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पांच विधानसभा क्षेत्रों – बोछहां (मुजफ्फरपुर), दानापुर (पटना ग्रामीण), पटना साहिब, मधुबन और दिनारा (रोहतास) में चुनावी प्रचार करेंगी। रेखा गुप्ता के साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी आज बिहार आएंगे और एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे। इससे बीजेपी खेमे में जोश देखा जा रहा है।

राहुल-तेजस्वी भी मैदान में

वहीं दूसरी तरफ, विपक्षी महागठबंधन भी पीछे नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव आज बिहार के सकरा (मुजफ्फरपुर) और दरभंगा में संयुक्त रैलियां करने वाले हैं। दोनों नेता बेरोजगारी, महंगाई और केंद्र की नीतियों पर जनता से संवाद करेंगे। राहुल गांधी की यह रैली महागठबंधन के लिए अहम मानी जा रही है क्योंकि हाल के दिनों में गठबंधन में अंदरूनी मतभेद की खबरें भी सामने आई थीं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राज्य में विभिन्न स्थानों पर क्रमश: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के उम्मीदवारों के समर्थन में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी दिनभर राजग प्रत्याशियों के पक्ष में अलग-अलग इलाकों में चुनाव प्रचार करेंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार शाह दरभंगा, समस्तीपुर और बेगूसराय में राजग उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियां करेंगे। जबकि राहुल गांधी मुजफ्फरपुर और दरभंगा में दो कार्यक्रमों में राजद नेता तेजस्वी यादव सहित ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं के साथ शामिल होंगे।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजग उम्मीदवारों के समर्थन में दरभंगा, बेगूसराय, समस्तीपुर, सारण, सिवान, पटना, भोजपुर और बक्सर जिलों के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग रैलियों को संबोधित करेंगे। इन रैलियों के अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मध्य प्रदेश के उनके समकक्ष मोहन यादव और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी चुनावी सभाएं करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

31 मिनट ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से रविवार को शहर…

1 घंटा ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

10 घंटे ago

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

1 दिन ago