Bihar

राहुल-खरगे से मिले बिना पटना लौटे तेजस्वी; कहा- महागठबंधन में सीट बंटवारा 1-2 दिन में

बिहार चुनाव को लेकर महाठबंधन में सीट बंटवारा अभी तक लटका हुआ है। सोमवार को देर रात नेता प्रतिपक्ष और राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से बिना मिले ही दिल्ली से पटना आ गए। दिल्ली में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम के आवास पर तेजस्वी और कांग्रेस नेताओं के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत हुई। कांग्रेस की ओर से वेणुगोपाल, कृष्णा अल्लावरू, राजेश राम और शकील अहमद खान मौजूद थे। वहीं आरजेडी से तेजस्वी यादव और संजय यादव मौजूद रहे। इस दौरान सीटों को लेकर गंभीर चर्चा हुई।

तेजस्वी के पटना रवाना होते ही प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावरू कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पहुंच गए। वहीं पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि हम बहुत जल्द सीट शेयरिंग का ऐलान करेंगे। अगले एक- दिन में इसकी घोषणा कर देंगे। उन्होने दोहराया कि हम बिहार जीतने जा रहे हैं। महागठबंधन सरकार बनाने के लिए तैयार है, और 14 नवंबर से बिहार में बेरोज़गारी जैसे मुद्दों का समाधान शुरू हो जाएगा। सीट बंटवारे की घोषणा भी जल्द करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

4 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

4 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

12 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

12 घंटे ago