Bihar

बिहार: सरकारी टीचर ने प्रेमिका की ह’त्या कर बाइक से चार जिलों में घुमाया, दूसरे लड़के के साथ तस्वीर देख मार डाला

बिहार में एक सरकारी टीचर ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर लाश को बोरे में भरा और बाइक पर रखकर किशनगंज से 270 KM की दूरी तय कर बेगूसराय में फेंक दिया।

इस दौरान उसने किशनगंज से बेगूसराय आने के लिए 4 जिलों को पार किया। किशनगंज से पूर्णिया, कटिहार और खगड़िया जिला को पार कर आरोपी बेगूसराय पहुंचा, लेकिन चुनाव के वक्त सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच उसे सुरक्षाकर्मी ने नहीं रोका।

आरोपी का कहना है, भारती और मैं काफी वक्त से एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन मैंने उसकी मोबाइल में किसी और लड़के के साथ गंदी तस्वीर देखी। इसलिए उसे मार डाला।

मृतका भारती कुमारी‎‎ उर्फ संगम कुमारी, मूल रूप‎‎ से बेगूसराय की रहने वाली थी‎‎। वो पटना में रहकर प्रतियोगी ‎परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। आरोपी गोपाल भी बेगूसराय के बदलपुरा का रहने वाला है और‎ किशनगंज के डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय‎ विद्यालय मोतिहारा में शिक्षक है।‎

दरअसल 15 अक्टूबर को बेगूसराय में बोरी में बंद एक लड़की की लाश मिली थी। पहचान के बाद पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई। पुलिस ने भारती का कॉल डिटेल्स निकालना शुरू किया। पता चला कि, ‎‎भारती ने आखिरी बार 11 अक्टूबर की रात 8 बजे‎ अपने घर वालों से बात की थी। 13 अक्टूबर से उसका मोबाइल‎ बंद हो गया।

कॉल डिटेल्स और लोकेशन ट्रेस करने पर‎ पुलिस को पता चला कि वह 9 अक्टूबर की रात तक‎ बरौनी में थी और उसके बाद गोपाल के साथ किशनगंज‎ पहुंची। सभी लोकेशन एक साथ देखकर पुलिस को ‎गोपाल पर शक हुआ और 25 अक्टूबर को प्रयागराज से‎ उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में गोपाल ने ‎बताया कि, दो साल से हमारा अफेयर चल रहा था। 13 अक्टूबर को उसने भारती के मोबाइल में‎ किसी और लड़के के साथ उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें ‎देखीं।

इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। गुस्से में ‎उसने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह‎ स्कूल गया, फिर लौटकर शव को बोरे में भरा और बाइक पर रखकर फेंक आया।

‎पुलिस के अनुसार 13 अक्टूबर को गोपाल ने स्कूल‎ परिसर स्थित अपने सरकारी आवास में भारती की गला ‎दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को एक ‎उजले बोरे में बंद किया, ऊपर कपड़े रखे और रातों-रात‎ बाइक से किशनगंज से बेगूसराय की ओर निकल पड़ा।‎ रास्ते में उसकी बाइक खरगपुर, नवगछिया और लाखो‎टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई।

करीब 5 ‎घंटे के सफर के बाद वह बेगूसराय पहुंचा और मटिहानी‎ थाना क्षेत्र के खोरमपुर गांव के पास खेत में शव फेंक‎ दिया। चुनाव के वक्त गोपाल ने फोरलेन का इस्तेमाल किया, फिर भी ‎किसी पुलिस वाले ने चार जिलों की सीमा पार करने के ‎दौरान यह नहीं पूछा कि बोरे में क्या है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

1 मिनट ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

13 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

15 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

15 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

16 घंटे ago