समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा के जननायक कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम मैदान में बुधवार को देश के गृह मंत्री अमित शाह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के लिए प्रशासन एवं आयोजक दल की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। मैदान में मंच व जनसभा स्थल को सुरक्षा मानकों के अनुरूप सजाया गया है। अमित शाह हेलीकॉप्टर से रोसड़ा पहुंचेंगे व उपकारा के पीछे बने हेलीपैड पर उतरेंगे। जहां से वे सीधे जनसभा स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतज़ाम किये गये हैं। डीएसपी, एसडीओ, बीडीओ, सीओ सहित पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी बनाये हुए हैं।
आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…
समस्तीपुर : मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को एडीएम आपदा…