Bihar

पुलिस के स्टीकर वाली गाड़ी से चुनाव प्रचार; महुआ में तेज प्रताप यादव पर एफआईआर

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वैशाली की महुआ विधानसभा सीट से प्रत्याशी तेज प्रताप यादव पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में अंचलाधिकारी ने महुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जा रहा कि वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज हुआ है। जिसमें एक बोलेरो गाड़ी पर पुलिस का लोगो और नीली और लाल रंग की लाइट लगी हुई थी, जो रैली के आगे एस्कॉर्ट करते हुए दिखाई दी।

चुनाव प्रचार में पुलिस का लोगो लगी गाड़ी के इस्तेमाल को लेकर मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दें 6 अक्टूबर को बिहार चुनाव के ऐलान के बाद ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा। तेज प्रताप यादव ने भी महुआ सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान शपथ पत्र में दी गई जानकारी के मुताबिक तेज प्रताप के पास कुल 2.88 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें 91.65 लाख रुपये की चल संपत्ति और 1.96 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।

तेज प्रताप पर 8 आपराधिक मामले लंबित हैं। इनमें धारा 324, 302, 120B, 341, दहेज उत्पीड़न, एससी-एसटी एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर प्रावधानों के केस शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से किसी में भी अब तक उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया है।आपको बता दें तेज प्रताप यादव की जेजेडी ने बिहार चुनाव के लिए अभी तक 21 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है।

हाल ही में बरौली से पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र क्रांतिकारी भी चर्चा में आए थे। जब वो हथकड़ी में नामांकन करने पहुंचे थे। इस दौरान उनहोने रोते हुए गाना भी गाया था। कई आपराधिक मामलों में धर्मंद्र क्रांतिकारी सजा काट रहे हैं। और जेल में बंद हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

2 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

3 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

3 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

4 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

6 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

14 घंटे ago