Bihar

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने किया चुनाव नहीं लड़ने का एलान, बोले- पार्टी का सच्चा सिपाही हूं

भोजपुरी सिनेमा और संगीत के सुपरस्टार पवन सिंह ने विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस बार चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। पवन सिंह ने एक्स पर लिखा, “मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और नाहीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।”

गौरतलब है कि पवन सिंह का यह बयान ऐसे समय आया है जब उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने शुक्रवार को राजनीतिक रणनीतिकार और जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर से शेखपुरा स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर ज्योति ने साफ किया कि उनका कोई चुनावी मकसद नहीं है।

ज्योति सिंह ने कहा, “मैं किसी चुनाव में भाग लेने या टिकट के लिए नहीं आई हूं। मेरे साथ जिस तरह का अन्याय हुआ है, वह किसी और महिला के साथ न हो। मैं उन सभी महिलाओं की आवाज बनना चाहती हूं जो अन्याय का सामना कर रही हैं।”

हाल ही में लखनऊ में पवन सिंह के घर पहुंची उनकी पत्नी ज्योति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह भावुक और रोती हुई नजर आईं। इस वीडियो के बाद पवन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद और ज्योति पर लगे आरोपों को लेकर सफाई दी। इस घटना ने बिहार की राजनीतिक परिस्थितियों में नया मोड़ पैदा कर दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

21 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

21 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

23 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

23 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago