Bihar

पटना पहुंचे CEC ज्ञानेश कुमार, 2 दिन चलेगी समीक्षा बैठक… जल्द हो सकती है बिहार चुनाव के तारीखों की घोषणा!

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट अब तेज हो चुकी है. राज्य में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त अपनी टीम के साथ आज (3 अक्टूबर) पटना पहुंचे हैं. चुनाव आयोग की टीम दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंची है, 4 अक्टूबर को राजनीतिक दलों के साथ बैठक होगी. फिर दिल्ली पहुंचते ही बहुत जल्द बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान भी हो सकता है.

राजनीतिक दलों के बीच उच्च स्तरीय बैठक 

कल सुबह 10 बजे ताज होटल में राजनीतिक दलों के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक होगी. इस बैठक में बीजेपी , जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस सहित प्रमुख दलों को आमंत्रित किया गया है. हर राजनीतिक दल से अधिकतम तीन प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने की अनुमति दी जाएगी. राजनीतिक दलों के साथ ये बैठक दोपहर 12 बजे तक चलेगी.

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक 

दोपहर के बाद चुनाव आयोग की टीम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेगी. बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग का ये फाइनल बिहार दौरा होने वाला है. राज्य निर्वाचन आयुक्त के साथ भी अलग से बैठक होने वाली है. दिल्ली लौटने के बाद किसी भी समय CEC ज्ञानेश कुमार के द्वारा बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता हैं.

सभी पर्यवेक्षकों के साथ बैठक

बता दें कि इससे पहले आज ECI ने बिहार विधानसभा के आम चुनाव और कुछ राज्यों में होने वाले उपचुनावों के लिए नियुक्त किए जाने वाले सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों की ब्रीफिंग आयोजित की थीं. इस बैठक में कुल 425 अधिकारी शामिल हुए, जिनमें 287 आईएएस अधिकारी, 58 आईपीएस अधिकारी तथा 80 आईआरएस/आईआरएएस/आईसीएएस और अन्य सेवाओं के अधिकारी सम्मिलित थे. यह ब्रीफिंग बैठक नई दिल्ली स्थित IIIDEM में आयोजित की गई थी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

57 सेकंड ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

43 मिनट ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

1 घंटा ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

2 घंटे ago

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

7 घंटे ago