Bihar

बिहार चुनाव में जुबानी जंग: पप्पू यादव ने कहा- साइको हो चुके हैं गिरिराज

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह के मुसलमानों को लेकर दिए एक बयान पर सियासत गर्म हो गई है. बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तो उन्हें साइको तक कह डाला.

गुरुवार को मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि गिरिराज से बड़ा पागल कोई नहीं है. वो साइको हो चुके हैं और बीजेपी में वो शिखंडी के लायक हैं.

राहुल के चेहरे पर मिलेगा वोट

पप्पू यादव ने आगे कहा कि महागठबंधन से कोई भी मुख्यमंत्री बने मुझे कोई आपत्ति नहीं है. जनता तय करती है. हमें राहुत गांधी जी के चेहरे पर ही वोट मिलेगा. बगैर राहुल गांधी के चेहरे के हमें बिहार में अत्यंत पिछड़ी जाति, दलित जाति व अल्पसंख्यकों का वोट नहीं मिलेगा. फिर उन्होंने कहा कि पोस्टर में गठबंधन के सभी नेताओं की फोटो रहनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि राहुल गांधी की फोटो के बगैर बिहार के राजनीतिक भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती. राहुल गांधी के लिए देश की डेढ़ सौ करोड़ जनता पागल है और उन्हीं के चेहरे पर हमें हर वर्ग का वोट मिलेगा.

गिरिराज पर तीखा प्रहार

गिरिराज सिंह का कलावा पहनकर महागठबंधन के कैंडिडेट का वोट के लिए मस्जिद जाने वाले बयान पर पप्पू यादव ने कहा कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च में जाने का हर किसी को अधिकार है. उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह अपनी औकात, अपने विकास के बारे में बात करें और बीजेपी में वे अपनी हैसियत को भी देंखे.

बता दें कि 6 और 11 नवंबर को बिहार में विधानसभा चुनाव होना है और इसका परिणाम 14 नवंबर को घोषित किया जाएगा. इस चुनावी दौर में विभिन्न पार्टियों की तरफ से बयानबाजी का सिलसिला जारी है.

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

8 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

9 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

11 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

15 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

16 घंटे ago