Bihar

बिहार चुनाव में आपराधिक साजिश रचने का शक, मुन्ना शुक्ला समेत 15 बंदी दूसरी जेल में शिफ्ट, मुन्ना शुक्ला की बेटी लड़ रही है चुनाव 

बिहार में चुनावी गतिविधियों के बीच बड़ी कार्रवाई की गई है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के मद्देनजर गृह कारा विभाग ने प्रशासनिक हित में बड़ा कदम उठाया है। आदर्श केन्द्रीय कारा, बेऊर में बंद पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला समेत 14 कुख्यात बंदियों को रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भागलपुर सेंट्रल जेल स्थानांतरित किया गया। आपको बता दें कि चर्चित बृज बिहारी हत्याकांड मामले में मुन्ना शुक्ला उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।

जिन कैदियों को भागलपुर जेल स्थानांतरित किया गया है, उसमें पटना का अजय वर्मा भी शामिल है। जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार कैदी लक्ष्मी सिंह, विशाल कुमार, जयंतकांत राय, बब्लू सहनी, चंदन कुमार, भरत सिंह, गौतम कुमार, अविनाश श्रीवास्तव, नीरज चौधरी, दानिश, सोनू कुमार शर्मा और शुभम उर्फ राजा को भी भागलपुर जेल स्थानांतरित किया गया है।

प्रशासन को आशंका थी कि चुनाव के दौरान जेल के भीतर से आपराधिक साजिश रचने या चुनावी माहौल को प्रभावित करने की कोशिश की जा सकती है। संभावित खतरे को देखत एहतियातन यह कदम उठाया गया है। बेऊर जेल अधीक्षक नीरज झा ने बताया कि सभी बंदियों पर विशेष निगरानी व सुरक्षा के इंतजाम के साथ भागलपुर जेल भेजा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से रविवार को शहर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

11 घंटे ago

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

1 दिन ago