Bihar

25 लाख का फ्री इलाज, छात्रों को टैबलेट; महागठबंधन ने ‘तेजस्वी प्रण’ के नाम से जारी किया घोषणा पत्र

बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसे ‘तेजस्वी प्रण’ नाम दिया गया है। सरकारी नौकरी, विधवा, बुर्जुग और दिव्यांगों को पेंशन, 200 यूनिट फ्री बिजली, माई-बहन मान योजना के अलावा भी कई नए वादे किए गए है। महागठबंधन के घोषणा पत्र में कुल 25 वादे शामिल हैं। नई घोषणाओं में 25 लाख का फ्री इलाज, छात्रों को टैबलेट, किसान बीमा योजना, हर अनुमंडल में महिला कॉलेज समेत कई वादे शामिल है।

महागठबंधन के मेनीफेस्टो के नए वादे

1- हर व्यक्ति को जन स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 25 लाख रुपए तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि राज्य के मरीज़ों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े। राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए CGHS तर्ज पर स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।

2- मनरेगा में मौजूदा 255 दैनिक मजदूरी को बढ़ाकर तुरंत 300 रुपए किया जाएगा, और 100 दिन के कार्य को बढ़ाकर 200 दिन किया जाएगा।

3- दिव्यांग भाई-बहनों की बेहतरीन सुविधाओं के लिए “दिव्यांग विकास कार्यक्रम” लागू करेंगे। जिसके अंतर्गत दिव्यांग विभाग का गठन किया जाएगा। हर पंचायत में “दिव्यांग मित्र” की नियुक्ति की जाएगी।

4- माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा किस्त वसूली के दौरान महिलाओं की प्रताड़ना की रोकने तथा मनमाने ब्याज दरों पर नियंत्रण के लिए नियामक कानून बनाया जाएगा।

5- 8वीं से 12वीं तक के सभी गरीब छात्रों को फ्री टैबलेट दिए जाएंगे।

6- स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की सीमा 4 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये की जाएगी, जिसमें एससी, एसटी और ओबीसी, ईबीसी और ईडब्लूएस के लिए 10 लाख रुपये होगी

7- हर पंचायत में एमएसएमई के तहत 300 रोजगार के अवसर पैदा करेंगे

8- शिक्षा के क्षेत्र में संविदा प्रणाली खत्म होगी

9- हर अनुमंडल में महिला कॉलेज की स्थापना की जाएगी। जिन 136 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज नहीं हैं, वहां खोले जाएंगे।

10- शिक्षकों, स्वास्थ्यकर्मियों सहित अन्य सेवाओं के कर्मियों के गृह जिला के 70 किलोमीटर के दायरे में स्थानांतरण और तैनाती से सम्बंधित सुसंगत निति बनाई जाएगी।

11- अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। अधिकार क्षेत्र के पुलिस अधीक्षकों (SP) और थानेदारों (SHO) के लिए निश्चित कार्यकाल निर्धारित किया जाएगा।

इसके अलावा घोषणा पत्र में वक्‍फ कानून पर रोक लगाने की बात कही गई है। गरीबों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। शराबबंदी कानून की समीक्षा भी की जाएगी। सरकार बनने के 20 दिनों के अंदर हर परिवार के एक सदस्‍य को सरकारी नौकरी देने का अधिनियम लाया जाएगा। 20 महीने के अंदर नौकरी देने की प्र‍क्रि‍या शुरू कर दी जाएगी। सभी जी‍विका दी‍दियों को स्‍थायी कर सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा।

साथ ही आइटी पार्क, स्‍पेशल इकोनो‍मिक जोन, डेयरी एवं कृष‍ि आधा‍र‍ित उद्याेग, स्‍वास्‍थ्‍य सेवा ,फूड प्राेसे‍सिंग आदि की नीत‍ि बनाई जाएगी। पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

9 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

11 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

11 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

12 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

15 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

19 घंटे ago