Bihar

कौन है NDA का CM चेहरा? तेजस्वी ने BJP पर बढ़ाया नीतीश के नाम के ऐलान का दबाव

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम का ऐलान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने दबाव बढ़ा दिया है। तेजस्वी ने महागठबंधन के घोषणा पत्र ‘तेजस्वी प्रण’ को पटना में जारी करने के दौरान संबोधन का ज्यादातर हिस्सा जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भविष्य पर फोकस किया। इस मसले पर राज्य में राजनीति गर्म है। भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान का हवाला देकर तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को भाजपा पुतले की तरह इस्तेमाल कर रही है और चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोगों और भ्रष्ट अधिकारियों ने नीतीश कुमार को पुतला बनाकर रखा है। भाजपा उनके चेहरे का इस्तेमाल कर रही है और उनको पुतले के तौर पर एनडीए में रखा गया है। तेजस्वी ने अमित शाह के बयान का हवाला देते हुए कहा कि शाह ने पहले ही कन्फर्म कर दिया कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनने नहीं जा रहे हैं। शाह ने साफ तौर पर कहा कि विधायक दल तय करेगा कि एनडीए का मुख्यमंत्री कौन होगा, यानी स्पष्ट बात है कि नीतीश मुख्यमंत्री नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि हमलोग पहले कहते रहे हैं कि नीतीश का भाजपा के लोग इस्तेमाल कर रहे हैं और चुनाव के बाद वो कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे।

तेजस्वी ने कहा कि विपक्षी दलों के महागठबंधन ने सीएम कैंडिडेट के तौर पर उनके नाम की घोषणा की लेकिन आज तक, अभी तक एनडीए की ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है कि एनडीए का मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। तेजस्वी ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि उन्हें बिहार बनाने का काम करना है लेकिन उनको बिहार कब्जाने का काम करना है। तेजस्वी ने बिहार के चुनाव में केंद्रीय बलों की 1500 कंपनी लगाने की भी चर्चा की और आरोप लगाया कि अफसरों को महागठबंधन के मजबूत बूथों पर धीमा मतदान कराने कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार वोटर सजग हैं और वोट की चोरी और बेईमानी नहीं होने देंगे।

दरअसल यूपी के बांसडीह की बीजेपी विधायक केतकी सिंह मैथिली ठाकुर के प्रचार अभियान में दरभंगा पहुंची। वहां एक सभा में लोगों को संबोधित करते हुए पाग को टेबल पर फेंक दिया और मैथिली ठाकुर को मिथिला का असली सम्मान बताया। इसका वीडियो वायरल हुआ तो सियासी घमासान मच गया। बाद में भाजपा विधायक ने माफी मांग ली लेकिन राजद इस मुद्दे को छोड़ने को तैयार नहीं है। आरजेडी ने सोशल मीडिया पर केतकी सिंह का वीडियो शेयर कर मैथिल भावना कैश करने की कोशिश की है। राजद के ट्वीट पर प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

केतकी सिंह न पाग को हाथ में उठाकर पूछा कि यह क्या तो जवाब आया कि मिथिला का सम्मान है। इस पर उन्होंने कहा कि यह पाग नहीं बल्कि यह(मैथिली ठाकुर) मिथिला का सम्मान है। उन्होंने बेपरवाही से पाग को टेबल पर फेंक दिया। वहां मौजूद किसी भाजपाई ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद केतकी सिंह ने माफी मांग ली।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

9 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

10 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

10 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

10 घंटे ago