Bihar

महागठबंधन में फ्रेंडली फाइट, बछवाड़ा में CPI के अवधेश राय से भिड़ेंगे कांग्रेस के गरीबदास

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे पर घटक दलों के बीच सहमति नहीं बनने के बाद फ्रेंडली फाइट वाली स्थिति बन गई है। बेगूसराय की बछवाड़ा विधानसभा सीट पर वाम दल सीपीआई और कांग्रेस के उम्मीदवार आमने-सामने होंगे। कांग्रेस ने यूथ प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास को बछवाड़ा से टिकट दिया है। वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) पहले ही इस सीट से अवधेश राय को सिंबल दे चुकी है और वे गुरुवार को नामांकन भी करने वाले हैं।

महागठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूला की घोषणा होने से पहले ही पार्टियों ने अपने स्तर पर कैंडिडेट की लिस्ट जारी करना शुरू कर दिया। राजद, सीपीआई माले से तो कुछ उम्मीदवारों ने नामांकन भी कर दिया। नई दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति में उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगने के बाद प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान बुधवार शाम को पटना पहुंचे।

पटना पहुंचने के बाद उन्होंने एक-एक कर उम्मीदवारों को सिंबल बांटना शुरू कर दिए। इसकी जानकारी बिहार कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की गई। इसमें बछवाड़ा विधानसभा सीट से गरीबदास को सिंबल देने का फोटो भी पोस्ट किया गया। इससे साफ हो गया कि कांग्रेस सीटों के मामले पर गठबंधन में झुकने को तैयार नहीं है। भले ही कुछ जगहों पर फ्रेंडली फाइट की स्थिति बन जाए।

आज नामांकन करेंगे अवधेश राय

सीपीआई से घोषित उम्मीदवार अवधेश कुमार राय बछवाड़ा सीट से 16 अक्टूबर गुरुवार को नामांकन करेंगे। अवधेश राय बछवाड़ा से तीन बार सीपीआई के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं। 2020 में भी वे यहां से महागठबंधन के प्रत्याशी थे, लेकिन भाजपा के सुरेंद्र मेहता से महज 484 वोटों के अंतर से हार गए थे।

2020 में निर्दलीय लड़े थे गरीबदास

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मौजूदा यूथ प्रदेश अध्यक्ष गरीबदास बछवाड़ा विधानसभा सीट से निर्दलीय लड़े थे। इससे मुकाबला त्रिकोणीय बन गया था। गरीबदास 39 हजार से ज्यादा वोट लाकर तीसरे नंबर पर रहे थे। इससे महागठबंधन के प्रत्याशी अवधेश कुमार राय मामूली अंतर से हार गए थे। अब 2025 के विधानसभा चुनाव में दोबारा यहां त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलने वाला है। भाजपा ने इस बार भी मौजूदा विधायक सुरेंद्र मेहता को मैदान में उतारा है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

8 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

8 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

10 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

16 घंटे ago