Samastipur

वारिसनगर से JDU प्रत्याशी मांजरीक मृणाल के पास 1.90 करोड़ का घर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में किया है पीएचडी, नौकरी छोड़कर राजनीति में आए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू उम्मीदवार के तौर पर निवर्तमान विधायक अशोक कुमार मुन्ना के पुत्र मांजरीक मृणाल (36 वर्ष) ने नामांकन किया। मृणाल ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी किया है। भारतीय विज्ञान संस्थान में साइंटिस्ट हैं। इन दिनों यूएसए में पोस्टेड थे।

नौकरी से रिजाइन कर राजनीति में प्रवेश किया है। नामांकन के दौरान दिए गए हलफनामे के मुताबिक इनके पास चुनाव लड़ने के लिए 50 हजार कैश और पत्नी मुग्धा अनिश चौधरी के पास 60 हजार रुपए है। मुग्धा भी इंजीनियर हैं।

मकान की कीमत 1.90 करोड़

मृणाल के पास दो बैंक में अकाउंट है। एसबीआई रांची के अकाउंट में 87 हजार और एचडीएफसी बैंक पटना में 2 लाख 67 हजार 978 रुपए हैं। पति-पत्नी के पास 15 लाख रुपए का इंश्योरेंश भी है। डेढ़ लाख रुपए की पुरानी हुंडई कार है। गहने के शौकीन हैं। मृणाल के पास 12 लाख, जबकि पत्नी मुग्धा के पास 24 लाख का सोना और 80 हजार के चांदी के गहने हैं।

कुल 99 लाख 88 हजार 965 रुपए की संपत्ति है। पत्नी के नाम पर 40 लाख 40 हजार की संपत्ति है। पुश्तैनी जमीन एक एकड़ 25 डिसमिल है। जिसका मूल्य करीब 30 लाख रुपए हैं। इसके अलावा पटना में 2000 वर्गफीट का प्लौट है। कीमत 80 लाख रुपए है। रांची में भी प्लांट है। पटना में पांच कमरा और रांची में तीन कमरे का मकान है। जिसकी कीमत 80 लाख रुपए है। सभी मकानों की कीमत 1.90 करोड़ रुपए है।

म्यूचुअल फंड में भी लगाया है पैसा

मृणाल और उनकी पत्नी के पास 1 करोड़ 62 लाख 5 हजार का एलआईसी है। एसबीआई लाइफ में 20 लाख, एसबीआई में पीपीएफ 11 लाख 87 हजार 990 के अलावा म्यूचुअल फंड में 34 लाख 20 हजार 703 रुपए का इंवेस्ट किया है।

नामांकन के दौरान की वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

8 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

12 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

22 घंटे ago