Samastipur

आज विजय चौधरी के नामांकन के बाद सभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, SP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर/सरायरंजन : प्रखंड के नरघोघी स्थित खेल मैदान में गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्थानीय जदयू प्रत्याशी विजय कुमार चौधरी के नामांकन के पश्चात एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस संबंध में प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री की चुनावी सभा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। जनसभा के लिए तैयार पंडाल में करीब 18 हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी। जनसभा में करीब 30 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। दोपहर करीब 12:30 बजे चुनावी सभा शुरू होगी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, सांसद संजय कुमार झा सहित कई अन्य राज्य स्तरीय नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। इधर सीएम के आगमन को लेकर एसपी अरविंद प्रताप सिंह व सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय समेत अन्य जांच एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

2 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

9 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

11 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

11 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

11 घंटे ago