Bihar

महागठबंधन की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले पोस्टर की चर्चा, सिर्फ तेजस्वी यादव की फोटो

बिहार में चुनाव को लेकर हलचल तेज है। इस हलचल के बीच आज पटना में महागठबंधन की एक अहम प्रेस वार्ता होनी है। लेकिन प्रेस वार्ता से पहले कार्यक्रम स्थल पर लगा एक पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए इस पोस्टर में सिर्फ तेजस्वी यादव की ही तस्वीर लगी है। इस पोस्टर पर ‘चलो बिहार बिहार बदलें’ लिखा गया है। पटना के होटल मौर्या में यह प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है। लेकिन कार्यक्रम स्थल पर लगा पोस्टर चर्चा में है।

इस बार बिहार चुनाव में महागठबंधन में आपसी मतभेदों की काफी चर्चा है। महागठबंधन में करीब 13 सीटों पर रार अब भी बरकरार है और स्थिति यह है कि महागठबंधन में शामिल घटक दल के प्रत्याशी एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं। महागठबंधन में खासकर राजद और कांग्रेस के बीच तनातनी की स्थिति है।

इसी स्थिति को देखते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक गहलोत आननफानन में बुधवार पहुंचे थे और उन्होंने तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव से मुलाकात भी की थी। हालांकि, इस मुलाकात के बाद भी सभी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। आज महागठबंधन सीट शेयरिंग समेत अन्य मुद्दों पर संयुक्त प्रेस वार्ता करेगा। इस प्रेस वार्ता में तेजस्वी यादव और अशोक गहलोत समेत इंडिया अलांयस के कई अन्य दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं।

RJD बना रही दबाव…

माना जा रहा है कि सिर्फ तेजस्वी यादव की फोटो वाले पोस्टर से राष्ट्रीय जनता दल महागठबंधन के अपने अन्य साथियों खासकर कांग्रेस पर दबाव बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। महागठबंधन के कुछ घटक दल तेजस्वी यादव को सीएम फेस कह रहे हैं लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे पर अब तक यही कहते आई है कि चुनाव बाद ही मुख्यमंत्री के चेहरे पर स्थिति साफ की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

2 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

10 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

11 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

13 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

16 घंटे ago