Bihar

‘वंदे भारत से कटकर नहीं हुई थी 4 बच्चों की मौत.. ठेकेदार ने मारा था’, जिन्दा बचे एकमात्र बच्चे ने होश में आने पर दिया बयान

पूर्णिया में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से चार बच्चों की मौत के मामले ने एक चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 12 वर्षीय कुलदीप ऋषि ने होश में आने के बाद जो बयान दिया है, उसने इसे एक दुर्घटना नहीं, बल्कि जबरन मजदूरी और सुनियोजित हत्या की भयावह कहानी बना दिया है। कुलदीप ने खुलासा किया कि दरभंगा निवासी ठेकेदार विशु साहनी उन्हें पूर्णिया पूर्व प्रखंड के पसनी गांव स्थित एक मखाना फैक्ट्री में काम पर रखता था। ठेकेदार इन बच्चों से 17 से 18 घंटे तक जबरन मखाना फोड़ने का काम करवाता था।

जबरन मजदूरी की बात

कुलदीप ने बताया कि ठेकेदार हमें रात में भी सोने नहीं देता था। काम से मना करने या देर करने पर जूते-चप्पल से बेरहमी से पिटाई होती थी।” कुलदीप 21 दिन पहले ही इस काम पर गया था, जहाँ उन्हें ₹5000 प्रति माह का लालच दिया गया था। कुलदीप के अनुसार, दशमी के दिन ठेकेदार ने सभी बच्चों को ₹50 देकर मेला देखने भेजा था, लेकिन बच्चों ने तय किया कि वे अब वापस नहीं जाएंगे और घर भाग जाएंगे। भागने के दौरान, रास्ते में ठेकेदार विशु साहनी ने उन्हें पकड़ लिया।

बच्चों से मारपीट

कुलदीप ने कहा कि ठेकेदार ने हम पांचों बच्चों को बुरी तरह पीटा। मारपीट के बाद हमें अधमरा कर रेलवे पटरी के पास छोड़ दिया और भाग गया।” इसी बेहोशी की हालत में वे रेलवे ट्रैक के पास पड़े रहे और वंदे भारत ट्रेन वहाँ से गुजरी। इस हादसे में तीन बच्चों की मौके पर और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि कुलदीप बच गया। मृतक बच्चों के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका तर्क है कि अगर बच्चे तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन से कटे होते, तो शवों के टुकड़े-टुकड़े हो जाते, लेकिन बॉडी एक ही जगह पड़ी थी। उनका आरोप है कि बच्चों को पहले मारा गया और फिर सबूत मिटाने के लिए पटरी पर फेंका गया।

जांच की मांग

घटना की गंभीरता को देखते हुए सांसद पप्पू यादव ने डीआईजी से फोन पर बात कर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह साफ तौर पर हत्या का मामला है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। फिलहाल, ठेकेदार विशु साहनी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की CBI या SIT जांच कराने, मृतक परिवारों को उचित सरकारी मुआवजा देने और बच्चों की जबरन मजदूरी कराने वाले ठेकेदारों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

30 मिनट ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

2 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

8 घंटे ago