Bihar

इस विधानसभा सीट पर एक ही नेता ने RJD और VIP के सिंबल पर दो बार किया नामांकन

बिहार में एक ओर जहां उम्मीदवार टिकट लेने के लिए परेशान हैं वहीं एक नेता ऐसे भी हैं जिन्होंने एक ही सीट से दो पार्टियों के टिकट पर नामांकन कर दिया है। सबसे मजेदार बात यह है कि दोनों ही पार्टियों का आपस में गठबंधन है। नेता का नाम नबीन कुमार है जोकि आलमनगर विधानसभा से आरजेडी और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) दोनों के सिंबल पर नामांकन दाखिल किया है। यानी उम्मीदवार एक और दो दलों का अलग-अलग प्रत्याशी….।

आरजेडी और वीआईपी से फाइल किया नामांकन

चुनाव आयोग की वेवसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, मधेपुरा के आलमनगर में नवीन कुमार निषाद ने आरजेडी और वीआईपी दोनों से सिंबल लेकर दो नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। इलाके में इसकी चर्चा चोरों पर है।

आलमनगर से नवीन कुमार वीआईपी के आधिकारिक उम्मीदवार

सबसे बड़ी बात यह है कि नवीन निषाद को मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी ने अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। दरअसल, महागठबंधन में सीट बंटवारे के तहत यह सीट वीआईपी के खाते में चली गई है। इसलिए नवीन कुमार आरेजडी के सिंबल का नॉमिनेशन वापस लेंगे और वीआईपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

नेताजी ने दोनों पार्टियों से लिया टिकट

जानकारी के मुताबिक, नवीन कुमार ने सबसे पहले आरजेडी का टिकट हासिल किया। सीट बंटवारे में वीआईपी के खाते में सीट जाते देखा तो मुकेश सहनी से भी टिकट ले लिया। इस तरह उन्होंने दो पार्टियों से एक ही सीट के लिए टिकट हासिल कर लिया। दरअसल, आलमनगर से आरजेडी अपना उम्मीदवार उतारना चाह रही थी। लेकिन अंतिम समय में सीट बंटवारे के दौरान यह मुकेश सहनी की पार्टी के खाते में चली गई।

बता दें कि नवीन कुमार निषाद ने इसी सीट से 2020 में आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्हें करीब 74 हजार वोट मिले थे लेकिन जेडीयू उम्मीदवार नरेंद्र नारायण यादव से चुनाव हार गए थे। नरेंद्र इस बार भी जेडीयू के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

2 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

3 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

4 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

4 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

4 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

5 घंटे ago