Bihar

छठ में घर आना हुआ मुश्किल, ट्रेन में नहीं मिल रही सीट; जानिए रेलवे ने क्या कहा

छठ महापर्व के अवसर पर बिहार की ओर जाने वाले प्रवासी मुसाफिरों के लिए सोमवार को दिल्ली, नई दिल्ली, आनंद विहार, मुंबई और अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी गई। प्लेटफॉर्म पर ही नहीं, बल्कि इन जंक्शनों से गुजरने वाली सभी ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी रही। भीड़ के कारण यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सप्तक्रांति से उतरे अभिषेक सिंह, सरोज कुमार और अनिता देवी ने बताया कि आनंद विहार टर्मिनल पर यात्रियों की भीड़ इतनी अधिक थी कि लोग चढ़ने और उतरने की जल्दी में आपस में धक्का-मुक्की करने को मजबूर हो रहे थे। कई लोगों की ट्रेनें छूट भी गईं, जबकि कुछ यात्री प्लेटफार्म की विपरीत दिशा से उतरकर ट्रेन में चढ़ते दिखाई दिए। टिकट काउंटर पर भी लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ा।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, छठ महापर्व के कारण बिहार की ओर जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में स्लीपर और एसी कोच की सीटें पहले ही बुक हो चुकी हैं। जिन्हें रिजर्वेशन नहीं मिल पाया, वे वेटिंग टिकट पर यात्रा कर रहे हैं। इसके अलावा, ट्रेनें लेट चल रही हैं, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है।

सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। आरपीएफ और जीआरपी की टीमों को स्टेशनों और ट्रेनों में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। भीड़ नियंत्रण में उनका पसीना छूट रहा है। सुरक्षा अधिकारियों ने यात्रियों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की भी अपील की है।

विशेष रूप से मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी स्टेशन पर मंगलवार को महानगरों से लौट रहे प्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त स्टाफ और यात्री मार्गदर्शन की व्यवस्था की है ताकि छठ महापर्व के दौरान यात्री सुरक्षित और सुविधाजनक रूप से अपने घर पहुंच सकें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

4 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

10 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

11 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

11 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

11 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

12 घंटे ago