Bihar

बुरे फंसे सांसद पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को पैसे बांटने पर चुनाव आयोग ने दर्ज कराया केस

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही आचार संहिता उल्लंघन के मामले में केस दर्ज होना भी शुरू हो गया है। पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर आदर्श आचार संहिता का केस दर्ज हो गया है। सीओ के आवेदन पर सहदेई थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है। विधानसभा चुनाव 2025 का यह पहला मुकदमा है। वैशाली में उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच रुपए बांटा जिसका वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई।

सांसद ने गुरुवार की शाम सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के नयागांव पश्चिमी पंचायत के गनियारी में कटाव पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने सभी 80 कटाव पीड़ितों को चार-चार हजार रुपए की आर्थिक मदद दी। सांसद कहा कि गनियारी में कटाव से 150 से 200 परिवार बेघर हो गए हैं। रुपए बांटने का मामला संज्ञान में आने के बाद महनार के एसडीओ नीरज कुमार ने जांच का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि बक्सर में भी कटाव हुआ है, जहां, बीन, मल्लाह और निषाद समाज के लोग प्रभावित हुए हैं।

चिराग और नित्यानंद पर तंज

उन्होंने केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान पर तंज कसा। कहा- आप तो यहीं के हैं और आपके ही लोग हैं। आप कम से कम इन लोगों को देखने के लिए आ जाते। इन गरीबों को बचा लेते। प्रशासन ने तो इन सभी पीड़ितों को छोड़ दिया है।

चुनाव आयोग के डर से मदद करना छोड़ दें क्या

सांसद ने ने कहा कि चुनाव आयोग के डर से गरीबों को मदद करना छोड़ दें क्या। उन्होंने कहा कि वह आगे भी मदद करेंगे। चुनाव आचार संहिता लागू रहने के दौरान पप्पू यादव द्वारा रुपए बांटने का मामला तूल पकड़ने लगा है। एसडीओ नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि सहदेई बुजुर्ग के सीओ को जांचकर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में महिला सिपाही की रहस्यमयी मौत..पुलिस विभाग में हड़कंप, पति हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…

30 मिनट ago

विभूतिपुर में शादीशुदा महिला को प्रेमी संग पकड़कर ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात…

1 घंटा ago

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिव्यांगजनों को किया गया जागरूक, सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

समस्तीपुर : दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके अधिकारों के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

14 घंटे ago