Bihar

बिना लड़े एक सीट हार गया NDA! चिराग पासवान की पार्टी की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द

बिहार चुनाव से पहले ही एनडीए को एक सीट का नुकसान हो गया। छपरा जिले के मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया है। यह सीट पहले चरण में मतदान के लिए निर्धारित है, जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, इसलिए दोबारा भी आवेदन नहीं किया जा सकता।

बताया जा रहा है कि नामांकन पत्रों की जांच के दौरान दस्तावेजों में खामियां पाई गईं, जिसके कारण निर्वाचन पदाधिकारी ने उनका नामांकन रद्द कर दिया है। एनडीए की सहयोगी चिराग पासवान की लोजपा-आर ने उन्हें मढ़ौरा सीट से सीमा को प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन सियासत में कदम रखने से पहले ही सीमा सिंह हिट विकेट हो गई हैं। जो चिराग की पार्टी और एनडीए दोनों के लिए झटका है।

कौन हैं सीमा सिंह?

आपको बता दें सीमा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की डांसिंग क्वीन कही जाती हैं। अपनी ग्लैमरस अदाओं और अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। भोजपुरी स्टार एक्टर निरहुआ के साथ भी सीमा ने काम किया है। वे निरहुआ की सुपरहिट फिल्म ‘निरहुआ रिक्शेवाला’ नाम की फिल्म में ‘मिसिर जी तू तो बाड़ बड़ा ठंडा’ नाम के गाने से काफी चर्चा में आई थी। जिसमें उनके डांस ने धमाल मचा दिया था। इस गाने को लोगों को काफी पसंद किया था। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली सीमा ने नवादा जिले के सौरव सिंह से शादी की है।

भोजपुरी इंडस्ट्री में उनके तड़क-भड़क वाले गाने और ग्लैमर का सिक्का अभी भी चलता है। उनके गाने और डांस अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। उन्होंने 600 से अधिक फिल्मों में आइटम डांस किया है। वे भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल, बंगाली और राजस्थानी फिल्मों में आइटम डांस कर चुकी हैं। सीमा की हिट भोजपुरी फिल्मों में ‘हम दो अंजाने’ (2011), ‘छोड़ब ना संग तोहार’ और ‘हिम्मतवाला’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

हाल ही में उन्होने ग्लैमर की दुनिया से सियासत में कदम रखा था। चिराग की पार्टी लोजपा-आर से मढ़ौरा सीट पर टिकट भी मिल गया था। लेकिन अब नामांकन रद्द होने से विधायक बनने का सपना जरूर टूट गया।

आपको बता दें मढ़ौरा से लोजपा (रा) प्रत्याशी और अभिनेत्री सीमा सिंह समेत 4 लोगों का शनिवार को नामांकन रद्द हुआ है। जिसमें सीमा के अलावा बसपा से आदित्य कुमार,जदयू से बागी व निर्दलीय अल्ताफ़ आलम राजू, विशाल कुमार निर्दलीय का नाम शामिल है। 6 नवंबर को पहले चरण के चुनाव के लिए वोटिंग होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

3 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

4 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

4 घंटे ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

10 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

10 घंटे ago