Bihar

‘बिना दूल्हा का बाराती ठीक नहीं’, CM उम्मीदवारी पर नीतीश कुमार के समर्थन में आए जीतनराम मांझी

बिहार विधानभा चुनाव 2025 में जहां सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में सिर फुटव्वल चल रही है, वहीं एनडीए में मुख्यमंत्री उम्मीदवारी पर ‘अतर्कलह’ साफ नजर आ रहा है. पिछले दिनों केंद्रीय गृहमंत्रीअमित शाहने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि चुनाव के बाद हमारे विधायक मिलकर सीएम पद पर फैसला लेंगे, जबकि जेडीयू लगातार दावा कर रहा है कि ’25 से 30 फिर से नीतीश’, यानी चुनाव के बाद नीतीश ही मुख्यमंत्री बनेंगे. वहीं अब केंद्रीय मंत्री और हम संरक्षक जीतनराम मांझी ने जेडीयू का समर्थन करते हुए कहा कि सीएम कैंडिडेट का ऐलान कर देना चाहिए.

सीएम उम्मीदवारी पर मांझी का बयान:

जीतनराम मांझी ने कहा कि कभी भी किसी ने नहीं कहा कि मुख्यमंत्री कौन होंगा. उन्होंने कहा कि ये तय हुआ था कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे. जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी यही बात कही थी लेकिन मेरा मानना है कि बिना दूल्हा का बाराती ठीक नहीं है.

‘नीतीश कुमार को घोषित कर देना चाहिए’:

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का पद डिक्लेयर करके चुनाव लड़ते हैं तो ज्यादा अच्छा है, ये मेरी व्यक्तिगत राय है. उन्होंने कहा कि अगर एनडीए में बैठेंगे तो बहुमत का फैसला ही माना जाएगा लेकिन व्यक्तिगत तौर पर हमारा ये विचार है कि उनको (नीतीश कुमार) मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर देने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए.

अमित शाह ने क्या बोला था?:

असल में पिछले दिनों पटना में एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए इस बार भी बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ रहा है. परिणाम आने के बाद सभी विधायक मिलकर मुख्यमंत्री तय करेंगे.

एनडीए में किसको कितनी सीट?:

बिहार एनडीए में इस बार भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के हिस्से 101-101 सीटें आईं हैं, जबकि चिराग पासवान के कोटे में 29 सीटें गईं है. वहीं जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 6-6 सीटें दी गईं हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

3 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

5 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

5 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

5 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

7 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

16 घंटे ago