बिहार चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के नेता धुंआधार चुनाव प्रचार में लगे हैं। शनिवार को खगड़िया में तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया। लेकिन इस चुनावी सभा में राजद के एक विधान पार्षद ने कुछ ऐसा कह दिया जिसे लेकर अब विवाद गहरा गया है। राजद के विधान पार्षद कारी शोएब ने बिहार चुनाव में वक्फ बिल की एंट्री कराते हुए कहा कि अगर तेजस्वी यादव की सरकार बनी तो सभी बाल फाड़ कर फेंक दिए जाएंगे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी भी मंच पर मौजूद थे।
विधान पार्षद कारी शोएब ने तेजस्वी की मौजूदी में मंच से कहा, ‘साथियों तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाइए। संजीत कुमार को आप जब विधायक बनाएंगे तो यह अच्छा होगा। दूर-दूर से आए अकलियत समाज के लोगों सभी बातों को भूलो, किसी के बहकावे में नहीं आना है। भाजपाई क्या फैला रहा है उसमें नहीं जाना है। वक्फ बिल के खिलाफ करने वाले का इलाज करना है।
जिन लोगों ने वक्फ बिल का समर्थन किया उनका इलाज करना है। कहां थे ये सारे लोग, भाजपा, जदयू और लोजपा सभी लोग विरोधी हैं। एनडीए को हराइए। अगर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे तो सारे बिल फाड़ कर फेंक दिए जाएंगे। फिर चाहे वो वक्फ बिल हो या कोई बिल हो। यहां सिर्फ सरकार होगी और इंसानियत की सरकार होगी। मोहब्बत तथा प्यार और भाईचारे की सरकार होगी।’
अमित मालवीय ने वीडियो शेयर कर घेरा
बहरहाल अब कोरी शोएब के इस बयान के बाद इसपर बीजेपी नेता अमित मालवीय की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। अमित मालवीय ने कारी शोएब के बयान का वीडियो अपने एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, ‘आरजेडी के मंच से ऐलान — अगर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बने तो वक़्फ़ क़ानून ख़त्म करेंगे। कानून तो रहेगा लेकिन जमीनों पर डाका डालने का इरादा साफ़ है। यही तो है राजद का जंगलराज।’
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए NDA की तरफ से 3…
बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…