Bihar

बिहार के वाहन मालिक के लिए काम की खबर, इस तरह से मुफ्त में अपने आरसी में अपडेट करें मोबाइल नंबर

बिहार सरकार ने वाहन मालिकों के लिए खास सुविधा शुरू की है. परिवहन विभाग ने बताया कि अब वाहन चालकों को अपने आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा. परिवहन विभाग की इस पहल से वाहन मालिकों को गलत पते और पुराने नंबर की वजह से होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी. मोबाइल नंबर आधार से लिंक होने पर चालान, बीमा, टैक्स और वाहन ट्रांसफर की जानकारी तुरंत उपलब्ध होगी. इसके लिए केवल वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर, इंजन नंबर और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर की जरूरत होगी.

parivahan.gov.in पर उपलब्ध सुविधा

वाहन मालिक ऑनलाइन वेबसाइट या नजदीकी डीटीओ कार्यालय जाकर यह सुविधा ले सकते हैं. यह सेवा परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट parivahan.gov.in पर उपलब्ध है. इसके जरिए वाहन मालिक बीमा, टैक्स, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट और चालान की जानकारी समय पर अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकेंगे.

आधार से लिंक होगा नंबर

परिवहन विभाग ने बताया कि मोबाइल नंबर आधार से लिंक करने पर चालान, वाहन ट्रांसफर और टैक्स जैसी सूचनाएं सीधे एसएमएस के जरिए भेजी जाएंगी. इससे गलत नंबर या पते की समस्या खत्म हो जाएगी.

ऑनलाइन अपडेट की प्रक्रिया

वाहन मालिक parivahan.gov.in पर जाकर ‘अपडेट योर मोबाइल नंबर’ विकल्प चुन सकते हैं. इसके बाद उन्हें वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर, इंजन नंबर और रजिस्ट्रेशन डेट डालना होगा. ओटीपी से सत्यापन के बाद नया मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा.

डीटीओ कार्यालय में भी सुविधा

जो लोग ऑनलाइन सेवा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, वे नजदीकी डीटीओ कार्यालय जाकर भी मोबाइल नंबर मुफ्त में अपडेट करा सकते हैं। इस सुविधा से ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग दोनों को राहत मिलेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

20 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

21 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

23 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

23 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago