समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: ‘तुम मुझसे ही शादी करोगे ना…’, नाबालिग प्रेमिका चढ़ी बिजली के हाईटेंशन पोल पर, प्रेमी ने किया वादा तो उतरी नीचे

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

बिहार के दरभंगा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी से शादी करने की जिद में शोले फिल्म के वीरू की तरह हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई. उसने धमकी दी कि अगर उसका प्रेमी उससे शादी नहीं करेगा तो वह कूदकर या बिजली के तार पकड़कर अपनी जान दे देगी.

8 लाख वोल्ट के टावर पर चढ़ी लड़की

यह घटना गुरुवार को दरभंगा जिले के बिरौल प्रखंड के किचका गांव में हुई. प्रेम प्रसंग में उलझी यह नाबालिग गांव के पास बने 8 लाख वोल्ट बिजली प्रवाहित होने वाले टावर पर जा चढ़ी. ऊपर पहुंचकर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी और अपने प्रेमी को बुलाने की जिद करने लगी. इस दौरान गांव में अफरातफरी मच गई और लोग डर गए कि कहीं कोई बड़ा हादसा न हो जाए.

IMG 20250904 WA0013IMG 20250626 WA0160

ग्रामीणों ने तुरंत लड़के को मौके पर बुलाया. लड़के को देखते ही लड़की और भी ज्यादा भावुक और उग्र हो गई. लेकिन नीचे से लड़के ने उसे लगातार समझाया और शादी करने का वादा किया. लड़के की बातें सुनकर लड़की थोड़ी शांत हुई.

IMG 20240904 WA0139

जान जोखिम में डालकर बचाया

इसी बीच गांव के एक साहसी युवक ने अपनी जान की परवाह किए बिना टावर पर चढ़ना शुरू कर दिया. ग्रामीणों की मदद से वह युवक लड़की तक पहुंचा और उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

IMG 20250821 WA0010

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. चूंकि यह इलाका दो जिलों (दरभंगा और समस्तीपुर) की सीमा पर है, इसलिए समस्तीपुर के सिंघिया थाने की पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया. फिलहाल, दोनों से थाने में पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई है. लोग इसकी तुलना फिल्म ‘शोले’ के मशहूर सीन से कर रहे हैं.

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaledIMG 20250204 WA0010IMG 20240904 WA0139IMG 20250728 WA0000IMG 20230818 WA0018 02