Bihar

आपका विधायक नहीं आया था? तेजस्वी के विधानसभा राघोपुर में तेजप्रताप ने बाढ़ पीड़ितों से पूछा

राजद से निकाले जाने के बाद लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कुछ दिनों तक शांत रहने के बाद काफी एक्टिव हो गए हैं। वे बिहार के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और जनता से उनकी समस्याओं पर विमर्श कर रहे हैं। इसी क्रम में तेज प्रताप अपने छोटे भाई तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में पहुंच गए और बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत कार्य चलाया। इसी दौरान तेज प्रताप ने एक महिला से पूछ दिया कि आपका विधायक नहीं आया है। चुनाव से पहले तेज प्रताप खुलकर नीतीश कुमार पर हमलावर हैं लेकिन, वे अपने भाई तेजस्वी पर भी चिकोटी काटते रहते हैं। तेजस्वी ये डांस वीडियो पर भी उन्होंने टिप्पणी की थी।

अपनी टीम के साथ तेज प्रताप यादव एक महिला के घर पर पहुंचे। बाहर लगे खटिया पर बैठ गए। लोटा में पानी मंगवाया और अपना चेहरा धोया। इस दौरान तेज प्रताप अपने पिता लालू यादव के अंदाज में दिखे। महिला उनकी हथेली पर पानी डाल रही थी जिसे वे अपने चेहरे पर डाल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने महिला से पूछा- आपका विधायक नहीं आया है? जवाब मिला नहीं। लेकिन महिला यह भी बोली कि तेज प्रताप जी विधायक हैं। यह सुनकर वे बोल पड़े- तेज प्रताप तो हम हैं,वे तेजस्वी जी हैं। यह कहते हुए वे महिला के साथ उसके घर के अंदर दाखिल हो गए और अंदर जाकर तबाही का जायजा लिया।

इससे पहले राघोपुर में तेज प्रताप यादव ने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान खुद से ट्रैक्टर से बोरा उतारते दिखे। वहीं उन्होंने कहा कि आपका विधायक तो डांस कर रहा है। राहत कार्य की तस्वीरें शेयर करते हुए तेज प्रताप यादव ने एक्स हैंडल पर लिखा कि वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा अंतर्गत विदुपुर ब्लॉक के विभिन्न पंचायत पूरे तरीके से बाढ़ से प्रभावित हो चुका है। इस विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश पंचायत और गांव बाढ़ के कारण डूब चुके हैं, लेकिन भाजपा, नीतीश सरकार द्वारा और यहां के सांसद और विधायक द्वारा भी किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं पहुंचाई जा रही है।

जब राघोपुर क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने मुझे अपनी समस्या से अवगत करवाया तब मुझसे रुका नहीं गया और आज हमने खुद जाकर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात किया और उन्हें राहत सामग्री और मेडिकल सहायता देने का काम किया। सरकार और नेता बाढ़ से प्रभावित बिहार के लोगों से मिलने तक नहीं जा पा रहे हैं, राहत सामग्री और अन्य मेडिकल सहायता प्रदान करना तो बहुत दूर की बात है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

4 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

4 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

8 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

11 घंटे ago