Bihar

तेज प्रताप यादव की नई पार्टी का चुनाव चिह्न ब्लैक बोर्ड, पोस्टर में किन 5 हस्तियों के फोटो?

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और लालू परिवार से निकाले जाने के बाद बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल के नाम से नई पार्टी का गठन किया है। इसका चुनाव चिह्न ब्लैक बोर्ड है। बताया जा रहा है कि तेज प्रताप इसी पार्टी से आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरेंगे। उन्होंने पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न का पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें बिहार और देश भर की 5 प्रमुख हस्तियों की तस्वीरें भी शामिल हैं। यह पोस्टर सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है।

तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के पोस्टर में सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का फोटो लगा है। इसके बाद बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर है। तीसरे नंबर पर स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी विचारक राम मनोहर लोहिया का फोटो लगा है। उनके बाद लोकनायक जय प्रकाश नारायण और पांचवें नंबर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर का फोटो है।

तेज प्रताप ने इस पोस्टर के जरिए संदेश देना चाहा है कि वह गांधीवादी नैतिक मूल्यों पर चलते हुए सामाजिक न्याय की जनकेंद्रित राजनीति में यकीन रखते हैं और पिछड़े, दलित और गरीब सहित समाज के सभी शोषित वर्गों को साथ लेकर चलते हैं। हालांकि, पोस्टर में तेज प्रताप के पिता लालू की तस्वीर नहीं है। इससे यह स्पष्ट होता है कि वे आरजेडी से हटकर राजनीति करने जा रहे हैं।

बता दें कि अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप का पोस्ट एवं फोटो सार्वजनिक होने के बाद तेज प्रताप यादव को पिता लालू ने अपने परिवार से बेदखल कर दिया था। उन्हें आरजेडी से भी 6 साल के लिए निष्कासित किया गया। इसके बाद तेज प्रताप ने अपनी नई पार्टी बनाकर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है। वह वैशाली जिले की महुआ सीट से खुद चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ अन्य सीटों पर भी अपनी पार्टी के कैंडिडेट उतार सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

6 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

7 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

7 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

7 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

10 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

11 घंटे ago