राज्य विशेष निगरानी इकाई ने शुक्रवार को एक कार्रवाई करते हुए ट्रेनी पुलिस अवर निरीक्षक को 7000 रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार राजधानी पटना के बहादुरपुर थाने में पदस्थापित हैं।
विशेष निगरानी से मिली जानकारी के अनुसार, विशेष निगरानी को एक शिकायत मिली थी जो की विक्रम ज्योति नामक व्यक्ति ने दर्ज कराई थी, कि पुलिस ट्रेनी पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार एक मामले में उनका नाम प्राथमिक में शामिल न करने की एवज में ₹7000 की रिश्वत मांग रहे हैं।
एक ट्रेनी पुलिस अधिकारी द्वारा इस प्रकार से रिश्वत मांगने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए विशेष निगरानी इकाई ने पहले तो शिकायत की सत्यता जांच कराई। आरोप सही पाए जाने के बाद विशेष निगरानी इकाई ने एक धावा दल का गठन किया और शुक्रवार को अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया।
अवर पुलिस निरीक्षक अजय कुमार जिस वक्त विक्रम ज्योति से रिश्वत के 7000 रुपए ले रहे थे इस वक्त उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल इनसे पूछताछ हो रही है इसके बाद आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…