Bihar

बिहार: शराब से भरी स्कॉर्पियो गाड़ी पलटी, पानी भरे गड्ढे में घुसकर 20 लाख की शराब लूट ले गए लोग

बिहार में शराबंदी होने के बावजूद शराब तस्करों के हौसले बुलंद हैं. शराब तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं. इसी बीच जमसिकरी गांव के पास शराब से भरी स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसके बाद शराब की लूट मच गई.

20 लाख से ज्यादा की शराब लोगों ने लूटी:

हादसे का पता चलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन हैरानी की बात ये है कि लोगों ने गाड़ी और चालक की मदद करने की बजाए फूटे शीशे से शराब की बोतले लूट ली और चंद ही मिनटों में 20 लाख से ज्यादा की शराब गाड़ी से साफ हो गई.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल:

इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा रहा है कि शराब से भरी स्कॉर्पियो गाड़ी पानी भरे गड्ढे में समा गई है. लोग गड्ढे में उतरकर गाड़ी के शीशे तोड़कर शराब की बोतले अपने साथी को दे रहे हैं, तो कई बैग में भरता हुआ नजर आ रहा है.

2016 में लागू की गई थी शराबबंदी:

बता दें कि बिहार में शराबबंदी लागू हुए 9 साल पूरे हो चुके है. नीतीश कुमार ने अप्रैल 2016 में शराबबंदी लागू की थी. शराबबंदी के बावजूद शराब बेचने और शराब बनाने के मामले सामने आते रहते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

37 मिनट ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

2 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

4 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

7 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

9 घंटे ago