Bihar

नीतीश सरकार का अहम फैसला, सभी 534 प्रखंडों में 10-10 हजार वर्गफीट जमीन पर सब्जी केंद्र का होगा निर्माण

राज्य के सभी 534 प्रखंडों में 10-10 हजार वर्गफीट भूमि पर सब्जी केंद्र बनाए जाएंगे। प्रत्येक केंद्र पर 96 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये तक खर्च होंगे। सहकारिता विभाग ने अगले दो वर्षों में सभी प्रखंडों में सब्जी केंद्रों के निर्माण का लक्ष्य रखा है। इन केंद्रों पर किसानों को सब्जियों के भंडारण की अत्याधुनिक व्यवस्था होगी।

सहकारिता विभाग का मानना है कि प्रखंडों में अत्याधुनिक आधारभूत संरचना के निर्माण से किसानों को सब्जी उत्पादों के बेहतर भंडारण एवं विपणन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

सहकारिता विभाग के मुताबिक सब्जी केंद्रों में 10 टन क्षमता का कोल्ड स्टोरेज, 20 टन क्षमता का गोदाम/भंडारण, सब्जी संग्रहण केंद्र, सब्जियों की छंटाई एवं पैकेजिंग के लिए शेड की व्यवस्था होगी। सब्जी केंद्रों के निर्माण के लिए कृषि विभाग की ओर से जमीन उपलब्ध कराया जाएगा।

सहकारिता विभाग ने प्रखंड सब्जी केंद्र की तर्ज पर सभी पंचायतों में भी ऐसे केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग के स्तर से एक प्रस्ताव तैयार किया गया है जिसे राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

जैविक सब्जियों के उत्पादन को बढ़ावा

सहकारिता विभाग ने कृषि विभाग के सहयोग से जैविक सब्जियों के उत्पादन को बढ़ावा देने का भी फैसला लिया है। इसके लिए जैविक खेती के माध्यम से सब्जियों के उत्पादन के लिए अनुदान देने का भी प्रस्ताव है। बता दें कि विदेशों में जैविक सब्जियों की मांग है। पिछले माह बिहटा एयरपोर्ट से सहकारिता विभाग ने थाईलैंड, बैंकाक, दुबई में जैविक सब्जियों की भी खेप भेजी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

3 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

5 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

5 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

6 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

9 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

14 घंटे ago