समस्तीपुर : अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के निर्देश पर त्योहारों के मद्देनज़र शहर की मिठाई दुकानों में खाद्य सुरक्षा को लेकर सोमवार को निरीक्षण अभियान चलाया गया। खाद्य निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने विभिन्न दुकानों से मिठाइयों के नमूने संग्रहित किए और साफ-सफाई की स्थिति की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकानों में उपलब्ध मिठाइयों की ताजगी, स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया। कुछ दुकानों में साफ-सफाई को लेकर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने दुकानदारों से अपील की कि पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता में कोई समझौता न करें, ताकि आमजन सुरक्षित एवं शुद्ध मिठाइयों का सेवन कर सकें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगे भी यह जांच अभियान जारी रहेगा और मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति देखी गई, वहीं आमजन ने इसे एक सराहनीय पहल बताया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…