Bihar

पूर्णिया में इंटरनेशल एयरपोर्ट, हाईकोर्ट की बेंच, एम्स और… पीएम मोदी से पप्पू यादव की नई डिमांड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार के पूर्णिया दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होने पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। साथ ही 40 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर पीएम मोदी के मंच पर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई मांगें कर दी है।

पूर्णिया सांसद ने कहा कि ‘मेरा संकल्प था कि हवाई अड्डा और रेलवे कनेक्टिविटी मिले, मैंने वो वादे पूरे किए हैं। अब मैंने हाईटेक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, यहां हाईकोर्ट की बेंच और पूर्णिया को उप-राजधानी बनाने की मांग की है’। इसके अलावा पप्पू यादव ने मखाना और तिलकुट पर जीएसटी हटाने की भी मांग की है, साथ ही एम्स अस्पताल और बांध की भी डिमांड है।

इससे पहले पूर्णिया में पीएम मोदी के मंच पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी मौजूद थे। जैसे ही प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचे वैसे ही पप्पू यादव ने कुर्सी से उठकर उनका अभिवादन किया। कुछ देर उनके और पीएम मोदी के बीच कानाफूसी भी हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो कुछ सेकेंडों का है। इस दौरान पीएम मोदी के अगल-बगल राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और सीएम नीतीश कुमार बैठे थे।

आपको बता दें पूर्णिया से पीएम मोदी ने करीब 46 करोड़ की लागत से बने पूर्णिया एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने 40,000 से अधिक लाभार्थियों को पक्का घर सौंपा। इसके अलावा अररिया-गलगलिया रेलखंड पर जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस, सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) अमृत भारत एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस को भी रवाना किया।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

4 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

5 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

7 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

10 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

12 घंटे ago