Bihar

बिहार के वैशाली में पुलिस पर हमले के बाद आरोपी की कस्टडी में मौत, भारी संख्या में पुलिस तैनात

बिहार के वैशाली जिले के महुआ में पुलिस पर हमला करने के मामले में पुलिस द्वारा कस्टडी में लिए गए एक बुजुर्ग मौत हो गई है। बुजुर्ग पर पुलिस की टीम पर हमला करने का आरोप था। मृतक का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया है। एहतियात के तौर पर यहां भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मृतक राजापाकर के चौसिमा कल्याणपुर गांव का निवासी था। एसडीओ रामबाबू बैठा, सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार सहित करीब नौ थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल में कैंप कर रहे हैं। मृतक का नाम हाशिम शाह उम्र 70 वर्ष बताया गया है।

आपको बता दें कि राजापाकर प्रखंड के चौसीमा कल्याणपुर फकीर टोला में एक जुलूस दौरान देर रात आइसक्रीम विक्रेता से आइसक्रीम खाकर पैसे नहीं देने के मामले में जमकर हंगामा हुआ था। मारपीट की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया था। इसमें महुआ थानाध्यक्ष, महिला सिपाही समेत पांच लोग घायल हो गए थे।

पुलिस पर घातक हथियार से भी हमला किया गया था। इस दौरान डायल 112 और थाने की पुलिस की गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया था। अचानक हुए हमले के दौरान दारोगा की पिस्टल गिर गई। देर रात करीब डेढ़ बजे एसपी घटनास्थल पर पहुंचे और मशक्कत के बाद पिस्टल पुलिस ने बरामद की। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी फोर्स शनिवार को भी तैनात रही।

घटना शुक्रवार की रात राजापाकर थाना अंतर्गत भलुई हाट के कौआचक में हुई। मौके पर पहुंची राजापाकर 112 डायल पुलिस की टीम जब आइसक्रीम विक्रेता को लेकर आरोपित के मोहल्ले में पहुंची तो असामाजिक तत्वों ने हमला कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले में 112 डायल टीम के सिपाही दीपक कुमार को गंभीर चोट आई। इसके बाद घटना की सूचना राजापाकर थाने को दी गई थी। मौके पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार एएसआई, सजीवन पासवान, मिथिलेश कुमार सुरक्षा बलों के साथ पहुंचे थे। उनके साथ भी लोगों ने मारपीट की थी।

जिसमें थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को काफी चोट लगी। एएसआई संजीवन पासवान के माथे पर डंडे से प्रहार किया गया था। दूसरे एएसआई मिथिलेश कुमार के हाथ पर तलवार से वार कर घायल कर दिया गया था। चौकीदार कपूरी ठाकुर के सिर पर भी डंडे से वार कर घायल कर दिया गया था। पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना मिली तो कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जिसमें महुआ थाना, भगवानपुर थाना, पातेपुर थाना, जन्दाहा थाना और औद्योगिक थाना की पुलिस भी मौके पर एक-एककर पहुंची थी।

पुलिस ने वहां से तीन युवकों को गिरफ्तार किया और जब चलने लगी तो भारी फोर्स के बावजूद लोगों ने धक्कामुक्की और मारपीट की। पुलिस पर हुए इस हमले में महुआ थानाध्यक्ष के सिर पर गंभीर चोट लगी। महुआ थाने के दो एसआई की पिस्टल और इंसास रायफल उपद्रवियों ने छीन लिया। बाद में देर रात करीब एक बजे एसपी घटनास्थल पर पहुंचे। वहां भारी फोर्स की मौजूदगी में पुलिस ने दविश दी तो एक खेत से तीन घंटे बाद दोनों हथियार बरामद कर लिए गए। पुलिस अधीक्षक घटनास्थल बखरी बराई पंचायत के कौवा चौक पर करीब दो घंटे तक रुके। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। शनिवार को दिनभर वहां पर भारी फोर्स की तैनाती के बीच सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा, महुआ डीएसपी संजीव कुमार मौजूद हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फाइनेंस कंपनी के कर्मी पर 96 हजार गबन का आरोप, ब्रांच मैनेजर ने मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज करायी 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर चौक मुसापुर रानिचारी अस्थान मंदिर के पास स्थित…

1 घंटा ago

विशनपुर चौक स्थित स्कूल से लापता बच्चे को 12 घंटे के अंदर मुफस्सिल पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के ढोली के पास से किया बरामद 

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विशनपुर वार्ड संख्या-09 से लापता हुए एक 12 वर्षीय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के हर प्रखंड में एक सरकारी मॉडल विद्यालय खोलने की कवायद तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में कुल 20 मॉडल विद्यालय बनाने की कवायद तेज है। हर…

2 घंटे ago

लखीसराय स्थित अपने ही अस्पताल के कमरे में मिला डॉ. अभिनव आनंद का शव, आत्मह’त्या की जताई गई आशंका; पुलिस पहुंची

लखीसराय जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यापीठ चौक, बड़हिया रोड स्थित कृष्णा कमलेश्वरी ट्रामा…

3 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

तस्वीर : सांकेतिक (AI Generated) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रहे क्राइम के ग्राफ पर SP नाराज, चार घंटों से अधिक समय तक चली क्राइम मीटिंग में SP ने थानाध्यक्षों को दिए टास्क

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में गुरुवार की देर शाम तक जिला स्तरीय मासिक क्राइम…

5 घंटे ago