Bihar

सॉरी! मै अपने प्रेमी के साथ शादी करने जा रही हूं… पति को व्हाट्सएप पर मैसेज भेज पत्नी हुई फुर्र

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के महज साढ़े पांच महीने बाद ही एक महिला प्रेमी संग फरार हो गई। जाते-जाते वह ससुराल से 53 हजार रुपये नकद और करीब 1.70 लाख रुपये के जेवर भी ले गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घर से भागने के कुछ घंटों बाद महिला ने अपने पति को वॉट्सऐप पर मैसेज भेजा। इसमें उसने अपने साथ मौजूद एक युवक की तस्वीर भेजी और लिखा- ‘सॉरी! मैं अपने प्रेमी के साथ शादी करने जा रही हूं।’

साढ़े पांच महीने पहले हुई थी शादी

इस मामले में पीड़ित पति ने मिठनपुरा थाना में आवेदन दिया है, जिसमें शिवहर जिले के एक युवक को नामजद किया गया है। दिए आवेदन में पीड़ित पति का कहना है कि उसकी शादी साढ़े पांच महीने पहले शिवहर की रहने वाली युवती से हुई थी। शुरू में सब कुछ सामान्य चल रहा था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से पत्नी किसी अंजान नंबर पर लगातार फोन पर बातचीत करती थी।

पत्नी ने पति को भेजी प्रेमी से साथ वाली फोटो

पति ने बताया कि पत्नी के फोन पर बात करने को उसने गंभीरता से नहीं लिया। गुरुवार को पत्नी क्लब रोड स्थित एक कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद उन्होंने सभी संभावित जगहों पर तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच उसके मोबाइल पर अंजान नंबर से वॉट्सऐप पर मैसेज आया। इसमें महिला ने अपने प्रेमी के साथ फोटो भेजते हुए लिखा कि वह अपने प्रेमी से शादी करने जा रही है और सॉरी भी लिखा।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पूरे मामले को लेकर मिठनपुरा थाना पुलिस का कहना है कि पति की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की तह तक जाने के लिए छानबीन की जा रही है। आरोपी युवक शिवहर का रहने वाला है। इसे लेकर शिवहर पुलिस से संपर्क किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

4 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

4 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

8 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

11 घंटे ago