Bihar

नेपाल की जेल तोड़ कर भागे कैदियों की भारत में घुसने की कोशिश, SSB ने 10 को पकड़ा

पड़ोसी मुल्क नेपाल में उथलपुथल मचा हुआ है। यहां युवा सड़क पर उतर चुके हैं और अब कमान सेना ने संभाल ली है। इस दौरान नेपाल में जेल ब्रेक कांड भी हो गया। नेपाल के जलेश्वर जेल ब्रेक कांड के बाद फरार हुए दस कैदी मंगलवार की देर रात चोरी-छिपे भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते हुए एसएसबी की निगरानी में पकड़े गए। जवानों ने इन्हें हिरासत में लेकर भिठ्ठा व सुरसंड थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए कैदियों में आठ नेपाली और दो भारतीय नागरिक शामिल हैं। प्रथम दृष्टया सभी कैदी जलेश्वर कारागार से भागे हुए विचाराधीन बंदी बताए जा रहे हैं।

भिठ्ठा थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कैदियों में नेपाल के धनुषा जिला के मुखियापट्टी मुसहरनिया निवासी रामगुलाम महतो, औरही थाना क्षेत्र के हसनपुर नगरपालिक निवासी विनोद राय, महोत्तरी के धिरापुर गांव निवासी मोजाहिद अंसारी, लोहरपट्टी थाना क्षेत्र के खुट्टा पिपराढ़ी निवासी सुरेन्द्र साह सोनार, धनुषा के कुर्था गांव निवासी इंद्रेश मंडल तथा धनुषा के यदुकाहा निवासी कृष्ण कुमार महतो शामिल हैं।

इनके साथ बिहार के वैशाली जिला हाजीपुर निवासी मोहन कुमार को भी पकड़ा गया है। इसी तरह सुरसंड थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडे ने बताया कि थाना क्षेत्र से मोतिहारी जिला के परसौनी खेम निवासी गुड्डू कुमार, जलेश्वर वार्ड संख्या-1 निवासी रियाज दफाली तथा नेपाल के हेठौढ़ा वार्ड संख्या-3 निवासी राजेश तमांग को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल सभी को संबंधित थानों में रखा गया है।

पुलिस ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कि मंगलवार को हुए जलेश्वर जेलब्रेक में 577 कैदियों में से 576 कैदी फरार हो गए थे, जबकि एक बंदी को नेपाल की सशस्त्र प्रहरी ने पकड़ लिया था। इस घटना के बाद महोत्तरी जिला में कर्फ्यू लागू है। सीमा क्षेत्र सहित जलेश्वर नगर में सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

4 मिनट ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

10 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

10 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

10 घंटे ago