Bihar

नेपाल में हिंसा कांग्रेस की भूल… बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान; कहा- भारत का हिस्सा होता तो शांति और खुशहाली होती

नेपाल के मौजूदा हालात पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि यह सब कांग्रेस की भूल है. उन्होंने कहा कि वहां अराजकता इसलिए हो रही है क्योंकि कांग्रेस ने इन देशों को अलग-थलग रखा है. चौधरी ने कहा कि अगर नेपाल आज भारत का हिस्सा होता तो नेपाल में शांति और खुशहाली होती.

डिप्टी सीएम ने कहा कि वहां लोगों में असंतोष है, लेकिन अराजकता नहीं होनी चाहिए. मैंने फिर कह रहा हूं कि अगर आज नेपाल भारत का हिस्सा होता, तो नेपाल भी समृद्ध होता. अगर पाकिस्तान भारत का हिस्सा होता, तो आज वह भी भारत के साथ समृद्ध होता. मैं स्पष्ट कर रहा हूं कि यह कांग्रेस की गलती है, जिसकी वजह से हमें यह सब झेलना पड़ रहा है.

नेपाल में भड़की हिंसा में अब तक 24 की मौत

सोशल मीडिया बैन के खिलाफ भड़की हिंसा में अब तक करीब 24 लोगों की मौत हो गई है जबकि सैंकड़ों लोग घायल हुए हैं. नेपाल की सरकार गिर गई है. प्रधानमंत्री केपी शर्मी ओली समेत कई मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. फिलहाल नेपाल में सैन्य शासन लगा हुआ है.

हिंसा की वजह से नेपाल में अरबों का नुकसान हुआ है. प्रदर्शनकारियों ने कई मंत्रियों के घर फूंक दिए. संसद तक में आग लगा दी गई. सैंकड़ों घर जलकर खाक हो गए. उपद्रवियों ने पूर्व पीएम की पत्नी को भी आग के हवाले कर दिया. उनकी मौत हो गई. इतना ही नहीं, कई एयरपोर्ट पर आगजनी और तोड़फोड़ की गई. हिंसा को देखते हुए राष्ट्रपति तक ने इस्तीफा दे दिया.

वहीं, सोशल मीडिया पर बैन हटने के बाद भी हिंसा जारी है. इस बीच राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने प्रदर्शनकारियों को बातचीत के लिए बुलाया है. सरकार गिरने के बाद काठमांडू के मेयर को अंतरिम पीएम बनाने की मांग होने लगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

42 मिनट ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

3 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

3 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

4 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

7 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

11 घंटे ago