Samastipur

विभूतिपुर में बदमाशों ने स्कूल के नाइट गार्ड को मारी गोली, नाजुक हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती 

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर सकड़ा में बुधवार की संध्या उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात अपराधियों ने विद्यालय में ड्यूटी कर रहे नाइट गार्ड को गोली मार दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल गार्ड को स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक देख समस्तीपुर रेफर कर दिया। जख्मी को शहर के कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

घायल की पहचान महमदपुर सकड़ा वार्ड नंबर-3 निवासी 37 वर्षीय उमेश कुमार यादव के रूप में हुई है। उमेश स्थानीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महमदपुर सकड़ा में नाइट गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। घटना के समय वे विद्यालय गेट पर मौजूद थे, तभी दो बदमाश पहुंचे और नजदीक से गोली चला दी। गोली उनकी जांघ में लगने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली लगते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में घायल को पहले दलसिंहसराय ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए समस्तीपुर रेफर कर दिया। फिलहाल उमेश का इलाज समस्तीपुर में चल रहा है। इधर विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उमेश को जांघ में गोली लगी है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।

इधर, वारदात के बाद स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बदमाश पहले से ही विद्यालय के पास घात लगाए बैठे थे और वारदात के बाद पास में खड़ी गाड़ी से फरार हो गए। यह घटना न केवल इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है बल्कि विद्यालय जैसे सार्वजनिक स्थल की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

9 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

9 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

10 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

11 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

18 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

1 दिन ago