Bihar

16 लाख मजदूरों को आज 5000 रुपये देगी बिहार सरकार, PM मोदी के जन्मदिन पर CM नीतीश का ऐलान

नवरात्र का पर्व सिर पर है। नवरात्र से पहले बिहार की नीतीश सरकार ने निर्माण मजदूरों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निर्माण मजदूरों को कपड़ा खरीदने के लिए 5000 रुपया देगी। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है।

सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, ‘आज सृजन के प्रणेता भगवान विश्वकर्मा की आराधना का दिवस है और आज ही आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिवस भी है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी देश एवं नागरिकों के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा के साथ बिना रूके, बिना थके लगातार परिश्रम कर रहे हैं।

यह सुखद संयोग है कि ‘बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ (Bihar Building and other Construction Workers Welfare Board) के तहत श्रमिकों के खाते में आज राशि हस्तांतरित की जा रही है। आज 16 लाख 4 हजार 929 निर्माण श्रमिकों के खाते में वार्षिक वस्त्र सहायता योजनान्तर्गत (Annual Clothing Assistance Scheme) 5 हजार रुपए प्रति निर्माण श्रमिक की दर से कुल 802 करोड़ 46 लाख 45 हजार रुपए की राशि का अन्तरण सीधे उनके खाते में किया जा रहा है। इससे निर्माण कार्यों में लगे श्रमिक वर्ग के लोगों का जीवन और बेहतर हो सकेगा एवं उनका सामाजिक एवं आर्थिक विकास होगा।

इस सुअवसर पर मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के वेब पोर्टल का भी शुभारंभ किया जा रहा है। समाज के अंतिम पायदान के लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिए हमलोग शुरू से कार्य कर रहे हैं। आज राज्य जिस प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की के नए आयामों को छू रहा है, उसमें हमारे श्रमिक भाई-बहनों का अतुलनीय योगदान है। उनके विकास के लिए सरकार लगातार काम करती रहेगी। इस सुअवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर एक बार फिर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’

Avinash Roy

Recent Posts

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

21 मिनट ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

11 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

14 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

14 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

14 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

18 घंटे ago