समस्तीपुर/मोरवा : प्रेमी-प्रेमिका ने मिलकर सात जन्मों तक साथ रहने का वादा कर शादी रचाई थी। घर से निकलकर नई दुनिया के सपने देखे थे। लेकिन प्रेमी को कहां मालूम था कि जिस प्रेमिका के साथ वह जीने-मरने की शपथ ले रहा है वही प्रेमिका शादी के बंधन को तोड़ उसे अलविदा कहते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा देगी। मुंबई से बरामद करने के बाद सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में बयान के लिये प्रस्तुत किया। युवक को युवती के संग प्यार रचाना और शादी करना महंगा पड़ गया। युवती ने कोर्ट में युवक के खिलाफ बयान देकर सबको चौंका दिया।
बताया जाता है कि कोर्ट में युवती ने युवक के खिलाफ बयान दिया जिसके कारण युवक को जेल भेजा गया। वहीं युवती को उसके इच्छानुसार परिजन के साथ रहने की अनुमति मिल गयी। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेजते हुए युवती को परिजन को सौंप दिया। मामले के अनुसंधानकर्ता एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि करीब एक महीना पहले घर से फरार हुए प्रेमीयुगल ने पहले शादी रचाया फिर फोटो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया।
इधर, युवती के पिता ने हलई थाना में युवक पर उसकी बेटी को भगाने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस लगातार मामले की छानबीन करते हुए उसके ठिकाने का पता लगाया। मुंबई के पुणे में उसके होने की जानकारी मिली। महिला कांस्टेबल के साथ वह मुंबई पहुंचे। दोनों को अपने कब्जे में लेते हुए मुंबई से हलई थाना तक के सफर में भी युवती ने युवक को अंतिम सांस तक साथ देने की बात कहती रही। लेकिन जब युवती को उसके परिजनों से मुलाकात हुई तो सारा माजरा ही बदल गया।
इधर, जेल जाते-जाते युवक ने बताया कि उसे प्यार में बेवफाई मिली है। वह बेहद गरीब परिवार से है। वह बेरोजगार था। लेकिन युवती ने ही अपने पैसों के बल पर उसे बाहर निकलने की सलाह दी थी। वह उसके बहकावे में आ गया। उसने शादी भी रचाई। लेकिन अब सब कुछ कोर्ट में उल्टा बयान देकर उसे फंसा दिया है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…