दुर्गा पूजा के अवसर पर बिहार के बेगूसराय में एक पंडाल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को महिषासुर के रूप में दिखाया गया है। यह प्रतिमा विष्णुपुर चांदनी चौक स्थित पंडाल में बनाया गया है।
मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ सभी प्रतिमाएं पहले की तरह है। लेकिन महिषासुर नहीं है, मां दुर्गा अपने भाला से जिसका वध कर रही हैं, वह डोनाल्ड ट्रंप है। शेर ट्रंप पर गुर्रा रहा है, एक हाथ में विषधर सांप लटका हुआ है और डोनाल्ड ट्रंप का चेहरा दर्द से चीखता हुआ दिख रहा है। यह प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना है।
टैक्स से लोग परेशान हैं
सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति विष्णुपुर के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद का कहना है कि पृथ्वी पर जब-जब अत्याचार हुआ है। तब-तब किसी न किसी रूप में माता का अवतार होता है। वह अत्याचारियों का वध करती हैं। सुख समृद्धि का वरदान देती है। इस बार महिषासुर की जगह पर डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिमा बनाए हैं।
वीजा पर टैक्स बढ़ा दिया
पूजा समिति से जुड़े गौतम राम ने बताया कि हिंदुस्तान में जब-जब अत्याचार बढ़ा है तो मां भगवती सामने आई है। देश में बिकने वाले जरूरी सामानों पर टैक्स लगाकर डोनाल्ड ट्रंप ने अत्याचार किया है। अभी वीजा पर टैक्स बढ़ा दिया, इसलिए हम लोग महिषासुर के बदले डोनाल्ड ट्रंप का वध माता के हाथों करवा रहे हैं।
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…
समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…
समस्तीपुर : मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में…
समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…
अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…