Bihar

इंतजार खत्म! बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में मोदी-नीतीश कल भेजेंगे 10-10 हजार रुपये

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नीतीश सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पैसा लाभार्थियों के खाते में शुक्रवार 26 सितंबर को भेजना शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस योजना की पहली किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपये जारी करेंगे। शुक्रवार को राज्य की लगभग 75 लाख महिलाओं के खाते में 7500 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। पीएम मोदी सुबह 11 बजे इस कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।

सरकार की ओर से गुरुवार को जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को स्व-रोजगार और आजीविका से जोड़ने के लिए यह राशि दी जा रही है। सरकार का मानना है कि 10000 रुपये मिलने के बाद महिलाएं कोई रोजगार शुरू करेंगी। फिर 6 महीने के बाद इसका आकलन कर उन्हें 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता और मुहैया कराई जाएगी।

यह योजना आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकलुभावन घोषणाओं का एक हिस्सा है। पिछले महीने ही सीएम ने इस योजना का ऐलान किया था और बीते 7 सितंबर को इसके आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। अब तक ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की 1 करोड़ से अधिक महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर चुकी हैं, इनमें से 75 लाख लाभार्थियों को 10000 रुपये शुक्रवार को मिल जाएंगे।

अन्य महिलाओं को भी आगामी दिनों में अलग-अलग चरणों में पैसा जारी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले सभी लाभार्थियों के खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

हालांकि, नीतीश सरकार का कहना है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना कोई चुनावी घोषणा या रेवड़ी नहीं है। इसका उद्देश्य सिर्फ महिलाओं को रोजगार देने नहीं बल्कि उन्हें रोजगार पैदा करने वाला बनाना है। यानी महिलाएं खुद अपना व्यवसाय शुरू करके दूसरों को भी रोजगार का अवसर देंगी।

गौरतलब है कि पूर्व में सरकार ने महिला रोजगार योजना की राशि ट्रांसफर करने की तारीख 22 सितंबर तय की थी। मगर किन्हीं कारणों की वजह से इस कार्यक्रम को आगे खिसका दिया गया। अब 26 सितंबर को महिलाओं के खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। इसके लिए पटना के अलावा अन्य सभी जिलों में भी शुक्रवार को कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

17 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

17 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

19 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

21 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago