Bihar

‘जर्सी गाय’ टिप्पणी पर गरमाई बिहार की राजनीति, तेज प्रताप ने राजबल्लभ पर बोला हमला

राजद से निष्कासित पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव की ओर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पत्नी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बिहार की सियासत में जबरदस्त घमासान मचा हुआ है. राजबल्लभ ने तेजस्वी यादव की पत्नी को ‘जर्सी गाय’ कहकर न सिर्फ व्यक्तिगत हमला किया, बल्कि एक महिला के सम्मान को भी ठेस पहुंचाई. इस बयान को लेकर राजद नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे महिलाओं का अपमान बताया है.

राजबल्लभ यादव का आपत्तिजनक टिप्पणी:

इस पूरे मामले पर तेजस्वी यादव के बड़े भाई और राजद विधायक तेज प्रताप यादव ने सख्त प्रतिक्रिया दी. रविवार को मुजफ्फरपुर दौरे पर पहुंचे तेज प्रताप ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजबल्लभ यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि “राजबल्लभ यादव अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है, उनका नैतिक और राजनीतिक पतन निश्चित है.”

मंदिर पहुंचे, लेकिन नहीं हो सके दर्शन:

तेज प्रताप यादव रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने मुजफ्फरपुर पहुंचे थे. कार्यक्रम के बाद उन्होंने बाबा गरीबनाथ धाम में पूजा-अर्चना की इच्छा जताई. हालांकि, चंद्रग्रहण के चलते मंदिर में सूतक काल लागू था, जिससे मंदिर के पट बंद कर दिए गए थे. इस कारण तेज प्रताप को बाबा के दर्शन नहीं हो सके. उन्होंने इस पर अफसोस जताते हुए कहा कि वह अगली बार जरूर बाबा के दर्शन करेंगे.

विपक्ष भी हमलावर:

राजबल्लभ यादव की टिप्पणी को लेकर राजद खेमे में आक्रोश है, वहीं विपक्ष भी इस बयान को लेकर राजनीति में बढ़ते स्तरहीन संवाद पर सवाल उठा रहा है. राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे तेजस्वी यादव के परिवार के सम्मान पर हमला बताया है.

कौन हैं राजबल्लभ यादव?

राजबल्लभ यादव, बिहार के नवादा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक हैं और पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सदस्य रह चुके हैं. वे 2016 में एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जेल गए थे. इसी कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. हालांकि, हाल ही में पटना हाई कोर्ट ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया है.

पीएम मोदी के मंच पर नजर आए थे:

हाल में वह गया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में नवादा की विधायक विभा देवी के साथ मंच पर नजर आए थे, जिससे उनके भाजपा या एनडीए से नजदीकी के कयास भी लगाए जा रहे हैं, हालांकि उन्होंने किसी पार्टी में शामिल होने की औपचारिक घोषणा नहीं की है.

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

52 मिनट ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

9 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

9 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

10 घंटे ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

16 घंटे ago