Bihar

आई लव मोहम्मद स्लोगन से जीतनराम मांझी को आपत्ति, बोले- इससे सांप्रदायिकता की बू आ रही

आई लव मोहम्मद स्लोगन पर मचे सियासी बवाल के बीच नरेंद्र मोदी सरकार के एमएसएमई मंत्री और पूर्व बिहार सीएम जीतनराम मांझी का बड़ा बयान आया है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक मांझी ने इस पर आपत्ति जताई है। यूपी से शुरू इस विवाद पर बिहार में भी फसाद की स्थिति बन गई है। पूर्व सीएम ने इस पर रोक लगाने की अपील की है। आई लव मोहम्मद के बाद बिहार में आई लव शक्ति के पोस्टर लगाए गए। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

रविवार शाम गयाजी में मांझी ने का कि आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगाए गए हैं उनसे सांप्रदायिकता की बू आती है। संविधान सबको अपने धर्म का प्रचार करने की इजाजत देता है। लेकिन, अगर इससे समाज या देश का नुकसान होने लगे तो गलत हो जाता है। अपनी बात कहते मांजी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि भगवान के पास पहुंचने के लिए अनेक रास्ते हैं। चाहे मोहम्मद हों, श्रीराम हों, श्रीकृष्ण हों या जो हों। लेकिन जहां सांप्रदायिकता की बू आती और उसके लिए किसी का नाम लिया जाता है तो सही नहीं है। आई लव मोम्मद की बात से कहीं न कहीं सांप्रदायिकता की बू आई है। इसके चलते विरोध हुआ है।

आई लव मोहम्मद प्रकरण पर अररिया में भारी बवाल हुआ तो राजनीति भी उबल रही है। बीजेपी इसके विरोध में है तो ओवैसी की पार्टी समर्थन में है। किशनगंज में ओवैसी ने कहा कि इसमें गलत क्या है। मोहब्बत का विरोध किया जा रहा है तो मुगल-ए-आजम की तरह मोहब्बत जिंदाबाद का नारा बुलंद किया जाएगा।

इधर नवरात्रा के फलाहार कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर आए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ऐसा पोस्टर लगाया जा रहा है। अगर गलती से भी हवा में पोस्टर फट गए तो कहगें- सर तन से जुदा। उनके कार्यक्रम में मंच पर आई लव शक्ति के पोस्टर लगाए गए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

1 घंटा ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

4 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

4 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

4 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

8 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

12 घंटे ago