Bihar

बिहार: दारोगा म’र्डर में 18 लोगों को उम्रकैद, शराब तस्करों से हाथापाई में गई थी SI राजीव रंजन की जान

बिहार के अररिया जिले के फुलकाहा थाना के दारोगा (एएसआई) राजीव रंजन मल्ल की हत्या के मामले में 18 लोगों को उम्रकैद की सजा हुई है। अररिया के एडीजे 01 रवि कुमार ने सोमवार को 18 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इन सभी पर आर्थिक दंड के रूप में 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर आरोपियों को एक-एक साल की सजा अलग से काटनी पड़ेगी।

यह फैसला एसटी मुकदमा संख्या 539/2025 में सुनाया गया। आजीवन कारावास की सजा पाने वालों में लक्ष्मीपुर फुलकाहा के रूपेश कुमार यादव, मनीष प्रसाद यादव, ओम प्रकाश यादव, गुड्डू यादव, जयदेव यादव, रंजीत यादव, मुकेश यादव, खैरा चंदा नरपतगंज के कुंदन यादव, प्रमोद यादव, ललन यादव, अनमोल यादव, मिर्ज़ापुर फुलकाहा के शंभू यादव, ललित कुमार, मिथुन, गुड्डू यादव, गौरव कुमार, पंकज यादव और सुपौल जिला के भीमपुर निवासी प्रभु यादव शामिल है।

सरकार की ओर से पीपी रामानन्द मंडल एवं एपीपी प्रभा कुमारी मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना पर फुलकाहा के दारोगा राजीव रंजन मल्ल दल-बल के साथ 12 मार्च 2025 को रात लगभग 10.45 बजे मिर्जापुर गांव निवासी सुभाष यादव के घर पहुंचे थे। जानकारी मिली कि सुभाष यादव की पुत्री की शादी में गांजा तस्करी एवं शराब तस्करी करने वाले तस्करों का जमावड़ा लगा हुआ है।

पुलिस को आते देख तस्करों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की। मारपीट के दौरान चोटिल फुलकाहा थाना की पुलिस टीम के पुलिस पदाधिकारी एएसआई राजीव रंजन मल्ल की मौत हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में फुलकाहा थाना कांड संख्या 40/2025 दर्ज किया गया था। इसमें दारोगा की हत्या का केस दर्ज करते हुए जांच की गई थी। केस आईओ ने कोर्ट में 31 मई 2025 को 18 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

2 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

10 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

11 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

13 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

17 घंटे ago