Bihar

बिहार में NDA से पहले सीटें बांटेगा महागठबंधन, मुकेश सहनी बोले- अंतिम चरण में बातचीत

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सत्ताधारी एनडीए से पहले विपक्षी दलों का महागठबंधन (इंडिया अलायंस) सीट शेयरिंग फॉर्मूले का ऐलान कर देगा। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने यह दावा किया है। सहनी ने बुधवार को कहा कि महागठबंधन के सभी दलों के बीच सीटों पर बातचीत अंतिम चरण में है। जल्द ही सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया जाएगा।

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि हम लोग एनडीए से पहले ही सीट बंटवारे की घोषणा कर देंगे। सीटें बंटने के बाद महागठबंधन के नेता चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे। बिहार में यात्रा की जाएगी। सहनी ने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव की माई-बहिन योजना के वादे से सरकार घबरा गई है। एनडीए में डर का माहौल है।

कांग्रेस बोली- अच्छी और खराब सीटों का संतुलन होना चाहिए

महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर जारी चर्चा के बीच बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने बुधवार को कहा कि सीट बंटवारे में जीत की संभावना के लिहाज से ‘अच्छी’ और ‘खराब’ सीटों का संतुलन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गठबंधन में नए दल शामिल होंगे तो सभी दलों को अपने हिस्से (से योगदान देना होगा, तभी नए लोगों को जगह मिलेगी। हर राज्य में अच्छी सीटें और खराब सीटें होती हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए कि किसी दल को सारी अच्छी सीट मिलें और किसी पार्टी को को सभी खराब मिल जाएं। इसका संतुलन होना जरूरी है।

गिरिराज का दावा- महागठबंधन में सीट बंटवारे पर अंतर्कलह

दूसरी ओर, एनडीए का दावा है कि सीटों को लेकर महागठबंधन में खींचतान जारी है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को दावा किया कि कांग्रेस 70 सीटों से कम पर चुनाव लड़ने के मूड में नहीं है। वीआईपी भी 60 सीटें मांग रही हैं। इसी तरह माले ने 40, जामुमो और रालोजपा जैसी पार्टियों ने भी 10-10 सीटें मांगी हैं। ऐसे हालात में आरजेडी के हिस्से में मुश्किल से 53 सीटें आएंगी। गिरिराज ने कहा कि सीट बंटवारे पर महागठबंधन की अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

13 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार के बाद 2 लाख मिलने की बात सुनकर लगाया अंगूठा, खाते से गायब हुए सभी पैसे

समस्तीपुर : पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का…

6 घंटे ago

जनता दरबार लगाकर DM ने सुनी शिकायत, अधिकारियों से बोले- “लोगों की समस्या का तुरंत समाधान करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी”

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में ‘बिहार दिवस’ के भव्य आयोजन को लेकर DM ने की तैयारियों की समीक्षा

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार समस्तीपुर में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बिहार दिवस…

7 घंटे ago

विद्यापतिनगर में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराने वाले युवक को ग्रामीणों ने देसी कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चकउंबर गांव में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराना…

7 घंटे ago